Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
बाजार से महंगी क्रीम खरीदने के बजाय घर पर बनाएं सीसी क्रीम, मिलेगा नेचुरल ग्लो
ज्यादातर महिलाएं चेहरे पर सीसी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। इसे लगाने से हमारा चेहरा फ्लाॉलेस नजर आता है। यह हमारे चेहरे पर मौजूद किसी भी ब्लेमिश और मार्क्स को छिपा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप फाउंडेशन की जगह इसका उपयोग कर सकती हैं। इसे लगाने से आपको वही ग्लो और टेक्सचर
मिलेगा, जैसा आप चाहती हैं। हालांकि, हर बार मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को खरीदना संभव नहीं होता है। ऐसे में महिलाएं सस्ते और लो क्वालिटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती हैं।
जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको सीसी क्रीम बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, तो आप शायद इस बात पर यकीन न करें। लेकिन यह सच है। आज हम आपको इसे बनाने के तरीके से लेकर इसके फायदे तक सबकुछ बताएंगे। चलिए जानते हैं सीसी क्रीम से जुड़ी हर बातें।

स्किन के लिए क्या है बेहतर बीबी या सीसी क्रीम?
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आपको बीबी क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। बीबी क्रीम में हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। वहीं एक्ने और ऑयली स्किन की महिलाओं को सीसी क्रीम लगानी चाहिए।

सीसी क्रीम के फायदे
सीसी क्रीम में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को बाहरी तत्वों से प्रोटेक्ट करता है।
सीसी क्रीम में ग्रीन टी, सोया और शीया बटर पाया जाता है, जो हमारी स्किन को स्मूद बनाता है।
सीसी क्रीम में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जिससे चेहरा फ्लॉलेस नजर आता है।
सीसी क्रीम को लगाकर आप सन डैमेज से बच सकती हैं, क्योंकि इसमें एसपीएफ के गुण पाए जाते हैं।

क्या होती है सीसी क्रीम?
सीसी क्रीम कलर कंट्रोल और कॉम्प्लेक्शन करेक्टर है। सीसी क्रीम को खासतौर पर स्किन डिस्कलरेशन के लिए बनाया गया है।
आप इसकी मदद से डार्क सर्कल, एक्ने के निशान और डार्क स्पॉट छिपा सकती हैं।
सीसी क्रीम लगाने से आपको यह महसूस नहीं होगा कि आपने अपने चेहरे पर कुछ लगाया है। यानी यह क्रीम बेहद लाइट होती है। सन डैमेज से बचने
के लिए भी आप इस क्रीम का उपयोग कर सकती हैं।

घर पर सीसी क्रीम कैसे बनाएं
आप घर पर आसानी से कुछ चीजों की मदद से सीसी क्रीम बना सकती हैं। बस इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

आवश्यक सामग्री
1 चम्मच मॉइश्चराइजर
1 चम्मच एलोवेरा जेल
फाउंडेशन
सनस्क्रीन
कॉम्पैक्ट पाउडर
लाइट पिंक ब्लश पाउडर

विधि
एक बाउल में 1 चम्मच मॉइश्चराइजर, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, थोड़ा सा फाउंडेशन, सनस्क्रीन, कॉम्पैक्ट पाउडर और लाइट पिंक ब्लश पाउडर मिलाएं।
अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें।
लीजिए तैयार है आपकी होममेड सीसी क्रीम।
क्रीम को किसी डिब्बे में स्टोर करके रख लें।
आप इस क्रीम का रोजाना उपयोग कर सकती हैं।
नोट:इस होममेड क्रीम को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट करके जरूर देखें।
गर्मियों में सीसी क्रीम का इस्तेमाल करने के फायदे?
गर्मियों के लिए सीसी क्रीम एक परफेक्ट ऑप्शन है। क्योंकि इस क्रीम का टेक्चर लाइट होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि क्रीम पिघलती नहीं है।
अगर आप बैलेंस स्किन टोन चाहती हैं तो आप इसका इस्तेमाल फाउंडेशन की जगह भी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
