Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
घनी और खूबसूरत पलकों के लिए इस्तेमाल करें हर्बल मस्कारा, जानें मस्कारा बनाने का तरीका
आंखें चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने काम करती है। खूबसूरत आंखों के लिए महिलाएं लाइनर, काजल और मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं। वहीं इनदिनों खूबसूरत आंखों के लिए मस्कारा काफी चलन में हैं। महिलाएं घनी और भारी पलकों के लिए मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं। मस्कारा लगाने की आंखों की खूकबसूरती काफी बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते है कि केमिकल वाला मस्कारा आपकी पलकों और आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। केमिकल वाले मस्कारा का इस्तेमाल कर आंखों को काफी नुकसान भी हो सकता है। आखों को केमिकल से बचाने के लिए आप होममेड मस्कारा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस हर्बल मस्कारे से आपकी आंखों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। चलिए जानते हैं मस्कारा बनाने का तरीका ।

हर्बल मस्कारा बनाने का तरीका
सामग्राी
नारियल तेल
एक्टिववेटेड चारकोल कैप्सूल
एलोवेरा जेल
प्लास्टिक जार
मोम
बादाम का तेल
मोमबत्ती
चम्मच

विधि
- सबसे पहले जार को साफ करें इसके बाद इसमें बादाम तेल, एलोवेरा जेल और नारियल तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल के पाउडर को तेल वाले मिश्रण में डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- चम्मच में मोम पिघाल कर जार में डालकर पेस्ट बनाएं इसके बाद पेस्ट बना लें।
- मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद आपक होममेड मस्कारा तैयार है।

मस्कारा लगाने का सही तरीका
बहुत ही महिलाओं को मस्कारा लगाना नहीं आता है। जिसकी वजह से उनका मस्कारा फैल जाता है। चलिए जानते हैं मस्कारा लगाने का सही तरीका। मस्कारा लगाने से पहले अपनी आखों को साफ करें हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद आई शैडो लगाएं। आईशैडो लगाने के बाद लाइनर लगाएं। इसके बाद पलको को आईलैश कर्लर से कर्ल करें। इसके बाद पलकों के नीचे कर्लर रखकर 10 सेकेंड तक पलकों को दबाएं। इसके बाद मस्कारा ब्रश को हल्के हाथों से ऊपर देखते हुए पलकों पर लगाएं। इससे आपकी पलके भारी और घनी नजर आएंगी। नीचे वाली पलकों पर मस्कारा लगाने के लिए छोटा ब्रश का इस्तेमाल करें। भारी और घनी पलकों के लिए मस्कारे के 2 कोट लगाकर सूखने दें। इसके बाद ब्रश से पलकों की जड़ो में मस्कारा लगाएं। फाइनल टच देने के लिए नीचे वाली पलकों में मस्कारा का कोट लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications