Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
केमिकल वाले सिंदूर को कहें अलविदा, घर पर इन आसान स्टेप में बनाएं ऑर्गेनिक लिक्विड सिंदूर
विवाहित महिला के लिए सिंदूर का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में सिंदूर महिला के सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक होता है। कहा जाता है कि सिंदूर लगाने से पति की उम्र बढ़ती है। धार्मिक दृष्टि के अनुसार सिंदूर सुहागिन महिला के लिए समृद्धि लाता है। वहीं एक चुटकी सिंदूर महिला की खूबसूरती भी बढ़ा देते हैं। शादी, पूजा पाठ और फेस्टिवल के दौरान विवाहित महिला के लिए सिंदूर लगाना आवश्यक होता है। मार्केट में कई तरह के सिंदूर मिलते है। पहले के समय में महिलाएं ड्राई सिंदूर का इस्तेमाल करती हैं वहीं आज के समय में महिलाएं लिक्विड सिंदूर का इस्तेमाल करती हैं। लिक्विड सिंदूर लगाना बहुत ही आसान होता है।

लिक्विड सिंदूर को आप वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी लगा सकते हैं। बाजार में मिलने वाला लिक्विड सिंदूर केमिकल से बनाया जाता है। सिंदूर में भारी मात्रा में रेड लेड और मरकरी का इस्तेमाल किया जाता है जो कि स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सिंथेटिक सिंदूर लगाने से स्कैल्प को काफी नुकसान हो सकता है। ऐसे में बहुत सी महिलाएं सिंथेटिक सिंदूर से स्कैल्प के बचाव के लिए सिंदूर लगाना बंद कर देती हैं। अगर आपको भी लिक्विड सिंदूर लगाने के बाद खुजली होती है तो आप नेचुरल सिंदूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप घर पर लिक्विड सिंदूर बनाकर स्कैल्प और बालों की समस्या से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर नेचुरल लिक्विड सिंदूर बनाने का तरीका।

हल्दी और गुलाब की पंखुड़ी से बनाएं लिक्विड सिंदूर
सामग्री
चूना
एक चम्मच हल्दी
10 से 15 गुलाब की पंखुड़ी
गुलाब जल की जरूरत होगी।
विधि
एक बाउल लें। इस बाउल में हल्दी, चूना को मिक्स कर लें। हल्दी चूना मिक्स करने के बाद आपको ऑरेंज कलर का मिश्रण मिलेगा। इसके बाद इस मिश्रण में गुलाब की पंखुड़ी का पेस्ट मिला लें। इस पेस्ट में गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इसके बाद इस सिंदूर को बोतल में डालें। आपका सिंदूर बनकर तैयार है। नेचुरल चीजों से बना लिक्विड सिंदूर बालों के लिए हानिकारक नहीं होता है।

कुमकुम पाउडर और विटामिन ई से बनाएं लिक्विड सिंदूर
सामग्री
2 विटामिन ई कैप्सूल
आधा चम्मच एलोवेरा जेल
गुलाब जल
कुमकुम पाउडर
विधि
लिक्विड सिंदूर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। इस बाउल में विटामिन ई कैप्सूल और कुमकुम मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण में एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिक्स करके लिक्विड पेस्ट बना लें। इसके बाद इस फाइन पेस्ट को बोतल में डाल लें। इस नेचुरल लिक्विड सिंदूर को आप 3 महीने तक यूज कर सकती हैं।

हल्दी और तिल के तेल से बनाएं लिक्विड सिंदूर
सामग्री
हल्दी पाउडर
फिटकरी
नींबू का रस
तिल का तेल
गुलाब जल
सुहागा
विधि
नेचुरल लिक्विड सिंदूर बनाने के लिए फिटकरी पाउडर और सुहागा पाउडर में नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में हल्दी पाउडर मिलाएं। इसके बाद इन मिश्रण को दो से तीन दिन तक रखें। तीन दिन बाद हल्दी का रंग लाल हो जाएगा। इसके बाद इस मिश्रण में तिल का तेल और गुलाब जल मिला लें। इसके बाद फाइन पेस्ट बना लें। इस फाइन पेस्ट को बोतल में भर लें।



Click it and Unblock the Notifications
