Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
Chhath Puja Makeup Tips: छठ घाट पर खूबसूरत लुक के लिए मोनालिसा के मेकअप लुक को करें रिक्रिएट
बिहार, झारखंड और यूपी में छठ पूजा को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली के बाद से ही छठ पूजा की तैयारिया शुरु हो जाती है। दिवाली के 6 दिन बाद छठ पूजा मनाई जाती है। छठ पूजा काफी कठिन मानी जाती है, इसलिए छठ पूजा के दौरान हर छोटी चीज का ध्यान रखना होता है। छठ पूजा को लेकर लड़कियों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। छठ पूजा के घाट में महिलाएं और लड़कियां सज संवर कर जाती है। छठ पूजा के दौरान लड़कियां एथनिक आउटफिट जैसे साड़ी, शरारा सूट पहनना पसंद करती है। छठ घाट पर आप कैसे भी आउटफिट पहनें या स्टाइल करें लेकिन मेकअप का विशेष ध्यान देना होता है। अगर आपका मेकअप अच्छा है तो आपका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा वहीं अगर आपका मेकअप ठीक नहीं है तो आपका सारा लुक खराब हो जाएगा। हम इस आर्टिकल में मोनालिसा के मेकअप लुक को रिक्रिएट करने का स्टेप बाय स्टेप तरीके बताएंगे, जिससे आप घर पर आसानी से मेकअप कर लेगें। चलिए जानते हैं छठ घाट पर कैसे करें मेकअप।

सुहागिन महिलाओं के लिए मोनालिसा का छठ घाट मेकअप लुक
स्टेप 1- मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। चेहरा साफ करने के बाद चेहरे पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने से चेहरे पर स्मूद बेस बनाता है। प्राइमर लगाने स्किन को खतरनाक केमिकल से भी बचाता है। प्राइमर लगाने के बाद फाउंडेशन आराम से ब्लेंड हो जाता है।
स्टेप 2- छठ घाट के लिए मोनालिसा का मेकअप एकदम परफेक्ट है। मोनालिसा ने येलो साड़ी के साथ शानदार मेकअप किया है। मोनालिसा ने चेहरे पर फाउंडेशन लगाया है। फाउंडेशन लगाने के बाद इसे चेहरे पर अच्छे से ब्लेंड करें।

स्टेप 3- फेस पर बेस बनाने के बाद आई मेकअप करें। मोनालिसा ने आई मेकअप में पिंक कलर के आईशैडो का इस्तेमाल किया है। सबसे पहले आंखों पर लाइट आईशैडो लगाकर बेस बना लें। इसके बाद आंखों पर पिंक कलर का आईशैडो लगाएं। पिंक आईशैडो लगाने के बाद पिंक कलर का शिमरी आई शैडो लगाएं। आईशैडो लगाने के बाद आंखों में काजल लगाएं। काजल लगाने के बाद लाइनर और मस्कारा लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें। मस्कारा लगाने से आपकी लैशेज काफी घनी नजर आएंगी। आई मेकअप करने के बाद अपनी आईब्रो को ब्राउन पेसिंल से शेप दें।
स्टेप 4- आई मेकअप करने के बाद गालों पर पिंक कलर का ब्लशर लगाएं। ब्लशर लगाने के बाद चीकबोन्स पर हाइलाइट लगाएं। हाइलाइट को नॉज ब्रिज पर भी लगाएं। इससे आपके मेकअप में ग्लो आएगा।
स्टेप 5- रेड लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें। मोनालिसा ने येलो साड़ी के साथ रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है। रेड लिपस्टिक और रेड बिंदी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
स्टेप 6- लिपस्टिक और बिंदी लगाने के बाद अपनी मांग में सिंदूर लगाएं। मोनालिसा ने संतरी कलर का सिंदूर लगाया है। खुले बालों और संतरी रंग के सिंदूर में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।




Click it and Unblock the Notifications
