Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Makeup Mistake: ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करते हुए न करें ये गलतियां, जानें स्पंज यूज करने का सही तरीका
ज्यादातर महिलाओं को मेकअप करना पसंद होता है। मार्केट में मेकअप करने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट जैसे स्पंज और ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। मेकअप किसी भी महिला के लुक को बदल देता है। परफेक्ट मेकअप के लिए मेकअप के दौरान स्पंज का इस्तेमाल करना चाहिए। इन दिनों फ्लॉलेस मेकअप के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। चेहरे पर फाउंडेशन सेट करने के लिए स्पंज काफी अच्छा माना जाता है। स्पंज का इस्तेमाल करने से मेकअप केकी नहीं होता है। मेकअप करते समय ब्यूटी ब्लेंडर यानी ब्यूटी स्पंज का इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए जानते हैं ब्यूटी स्पंज यूज करने का सही तरीका और इसके फायदे।

मेकअप सेट करने के लिए कैसे करें ब्यूटी स्पंज का इस्तेमाल
मेकअप करते समय कभी भी स्किन और स्पंज पर फाउंडेशन का डायरेक्ट इस्तेमाल नहीं करना चाहिए । फाउंडेशन और कंसीलर को सबसे पहले हथेली पर रखें। इसके बाद स्पंज की मदद से चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर लगाएं। इससे फाउंडेशन और कंसीलर अच्छे से ब्लेंड हो जाएगा।

स्पंज इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेकअप सेट के लिए हमेशा अंडे आकार का ब्यूटी स्पंज लें। अंडे शेप का ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से मेकअप अच्छे से सेट हो जाता है। स्पंज के नुकीले हिस्से की मदद से आंखो के नीचे, लिप्स के पास और नाक के साइड में मेकअप ब्लेंड करें। स्पंज के गोल हिस्से से माथे और गाल पर मेकअप लगाएं। स्पंज के बड़े हिस्से चेहरे बड़े हिस्से जैसे माथा गाल पर फाउंडेशन लगाएं। चेहरे के किनारे पर मेकअप लगाने के लिए स्पंज के नुकीले हिस्से का इस्तेमाल करें।

स्किन स्पंज से रगड़कर मेकअप ना करें
स्किन पर कभी मेकअप रगड़कर नहीं करना चाहिए। स्पंज से हमेशा मेकअप थपथपाते हुए करना चाहिए। थपथपाते हुए मेकअप अप्लाई करने से स्मूद बेस बनता है। साथ ही मेकअप स्किन में अच्छे से ऑब्जर्व हो जाता है जिससे पसीना आने के बाद भी मेकअप खराब नहीं होगा। स्पंज से मेकअप लगाने से मेकअप चेहरे पर काफी देर तक टिका रहता है।

मेकअप के दौरान हल्के गीले स्पंज का करें इस्तेमाल
मेकअप के दौरान स्पंज को ज्यादा गीला नहीं करना चाहिए। ज्यादा गीला स्पंज करने से मेकअप अच्छे से सेट नहीं होता है। फ्लॉलेस मेकअप लुक के लिए स्पंज को गीला करके सारा पानी निचोड़ लें। इसके बाद स्पंज से चेहरे पर मेकअप करें। वहीं ड्राई स्पंज का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ड्राई स्पंज का इस्तेमाल करने से मेकअप अच्छे से ब्लेंड नहीं होता है।

मेकअप करने के बाद कैसे साफ करें स्पंज
मेकअप करने के बाद हमेशा स्पंज को साफ करना चाहिए। गंदे स्पंज का इस्तेमाल करने से स्किन एलर्जी हो सकती है। मेकअप करने के बाद स्पंज को गुनगुने पानी में साफ करें। गुनगुने पानी में शैंपू डालकर स्पंज को साफ करें। स्पंज साफ रखने से चेहरे पर एलर्जी और पिंपल का डर नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications
