Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
karwa chauth Spl: करवा चौथ पर इस तरह लगाएं सिंदूर, दिखेंगी सबसे खूबसूरत
सिंदूर सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। सिंदूर महिलाओं के लिए सुहाग का प्रतीक होता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार के साथ सिंदूर भी लगाती है। आजकल महिलाएं कभी कभी सिंदूर लगाती है, लेकिन करवा चौथ के दिन महिलाएं जरुर सिंदूर लगाती है।

सिंदूर लगाने से महिला की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है। करवा चौथ के दिन अपने आउटफिट के अनुसार इस तरह लगाएं सिंदूर दिखेंगी सबसे खूबसूरत। चलिए जानते हैं सिंदूर लगाने का तरीका।

पाउडर सिंदूर लगाने का सही तरीका
ट्रेडिशनल आउटफिट खासकर साड़ी के साथ पाउडर सिंदूर बेहद खूबसूरत लगता है। पाउडर सिंदूर सुहागिन महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। बहुत सी महिलाओं को पाउडर सिंदूर लगाना नहीं आता है। पाउडर सिंदूर लगाने के लिए स्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि स्टिक से सिंदूर लगाने से सिंदूर बालों में बिखर सकता है। पाउडर सिंदूर को हमेशा बालों में लगाने के लिए उंगलियों का इस्तेमाल करना चाहिए। उंगलियों से पाउडर सिंदूर को आसानी से लगाया जा सकता है।

इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ ऐसे लगाएं सिंदूर
करवा चौथ पर आप इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ हल्का लाइट रेड कलर का माथे के पास छोटा सा सिंदूर लगा सकते हैं। छोटा सा सिंदूर लगाने के लिए आप वाटरप्रूफ लिक्विड सिंदूर का इस्तेमाल करें। लिक्विड सिंदूर से छोटा सिंदूर लगाना बहुत ही आसान होता है।

लंबी मांग भरे
करवा चौथ के दिन आप अगर बनारसी साड़ी और सिल्क साड़ी पहनने वाली है तो आप साड़ी के साथ सिंपल गजरा हेयरस्टाइल बनाएं। बीच की मांग निकालकर सिंपल बन बनाएं। इसके बाद बालों में गजरा लगाएं। हेयरस्टाइल बनाने के बाद लंबी मांग भरें। सिल्क और बनारसी साड़ी के साथ लंबी मांग बहुत ही खूबसूरत लगती है। इस करवा चौथ के दिन आप बनारसी और सिल्क साड़ी के साथ लंबी मांग भर सकते हैं।

हाफ मांग सिंदूर
करवा चौथ के लिए दिन आप लाइट शेड आउटफिट के साथ हाफ मांग सिंदूर भर सकती हैं। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा। हाफ मांग भरने के लिए आप लिक्विड और पाउडर दोनों सिंदूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। करवा चौथ पर खूबसूरत लुक के लिए आप सोनम कपूर के इस लुक को कैरी कर सकती हैं। सोनम कपूर का ये लुक करवा चौथ के लिए एकदम परफेक्ट है।

नाक से सिंदूर लगाएं
बिहार और झारखंड की महिलाएं किसी भी शुभ काम के दौरान नाक से सिंदूर लगाती हैं। पूजा हो या फिर शादी महिलाएं नाक से सिंदूर लगाती है। नाक से सिंदूर इसलिए लगाया जाता है ताकि पति की लंबी उम्र बनी रहे, कहा जाता है जितना लंबा सिंदूर होता है उतनी ही लंबी पति की आयु भी होती है। एक मान्यता है कि मां पार्वती ने जब गुस्से में रक्तबीज का संघार किया था तब मां का सिंदूर उनकी नाक पर फैल गया था इसलिए महिलाएं नाक से सिंदूर लगाती है जिससे उनका सिंदूर भी मां पार्वती की तरह लंबा रहे।
असली सिंदूर पेड़ो से बनाया जाता है। असली सिंदूर की पहचान के लिए आप थोड़ा सा सिंदूर अपने हाथ पर रखें और फिर हथेली को अच्छे रगड़िए। इसके बाद सिंदूर पर फूंक मारें। आपके हाथ पर सिंदूर का कोई भी कण चिपका रह जाता है तो आपका सिंदूर नकली है।
सिंदूर का इस्तेमाल महिलाएं मांग भरने में करती हैं वहीं कुमकुम का इस्तेमाल पूजा पाठ के दौरान किया जाता है। कुमकुम का इस्तेमाल तिलक लगाने के लिए किया जाता है वहीं सिंदूर का इस्तेमाल सुहागिन महिलाएं मांग भरने के लिए करती हैं।
सिंदूर तीन कलर का होता है। सिंदूर का पहला कलर लाल रंग होता है अधिकतर महिलाएं लाल रंग के सिंदूर को लगाना पसंद करती है। सिंदूर का दूसरा रंग मैरुन होता है। बहुत सी महिलाएं मैरुन कलर के सिंदूर को काफी पसंद करती हैं। तीसरा रंग ऑरेंज होता है। बिहार और झारखंड की महिलाएं ऑरेंज कलर का सिंदूर लगाती है।
कहा जाता है कि पीरियड के दौरान महिलाओं को श्रृंगार नहीं करना चाहिए। सुहागिन महिलाएं रोज सिंदूर लगा सकती है लेकिन पीरियड के दौरान सिंदूर नहीं लगाना चाहिए। पीरियड ठीक होने के बाद सबसे पहले मां पार्वती को सिंदूर लगाकर फिर अपनी मांग भरनी चाहिए। इससे पति की लंबी उम्र बनी रहती है।
सिंदूर को मांग के बीच में लगाना चाहिए। कहा जाता है कि जो महिला सिंदूर को मांग से छिपा लेती है उनका पति समाज में छिप जाता है, जो महिला सिंदूर मांग के किनारे लगाती है तो उनका पति उससे किनारा कर लेता है। कहा जाता है कि सिंदूर को बीच मांग में लगाना चाहिए, इससे पति की आयु लंबी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
