Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ऐसे पाएं फ्लॉलेस मेकअप लुक
आजकल जमाना है सोशल मीडिया का। आप भी सोशल मीडिया से जुड़े होंगे। खूब सारी फोटोज पोस्ट करते होंगे? पोस्ट में आप अपनी कई और जनरल फोटोज पोस्ट करते हैं। कारण फोटोज में मेकअप से पहले की अपनी लुक पसंद नहीं और मेकअप के बाद चेहरा और भद्दा दिखता है। मेकअप के बाद चेहरा खिलता नहीं। बहुत जल्दी मेकअप पसीने से धुल जाता है हां, तो यह लेख आपके लिए ही है।

फ्लॉलेस मेकअप की खासियतें
आप किसी भी वैरायटी का मेकअप करें, बस फिनिश फ्लॉलेस होनी चाहिए। जरूरी नहीं इसके लिए स्किन फ्लॉलेस हो। यदि है तो बहुत अच्छा, नही तो कुछ कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से फ्लॉलेस स्किन पाई जा सकती है। बस जरूरी है इसका सिलेसिलेवार एप्लीकेशन। फिर आपकी स्किन फोटो-रेडी फिनिश के लिए तैयार है। बस, जरूरी है सही क्रम। इसके अलावा फ्लॉलेस मेकअप मेकअप को लॉन्ग स्टेइंग बनाता है। फ्लॉलेस मेकअन फिनिश पाने के लिए नीचे बताए मेकअप स्टेप्स को अपनाएं।
1. त्वचा को तैयार करें
मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे को हल्के क्लींजर से साफ कर लें। उसके बाद स्किन टाइप के अनुसार चेहरे पर हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र लगाएं। एक हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं, क्योंकि ऐसा मॉइस्चराइजर जल्दी चेहरे पर ब्लेंड हो जाता है। इस स्टेप के 5-10 मिनट के बाद मेकअप का अगला स्टेप करें।

2. स्किन टाइप का प्राइमर
अगर आप फ्लॉलेस मेकअप लुक चाहती हैं, तो प्राइमर बेहद जरूरी है। त्वचा की जरूरत के अनुसार, आप रोमछिद्रों को भरने या धुंधला करने वाले प्राइमर या आप इलुमिनेटिंग प्राइमर को चुनें। यह फाउंडेशन को लंबे समय तक टिकाए रखता है और फिनिश अच्छी आती है। इसके बाद आप चेहरे पर आइस क्यूब लगाएं। एक तो इससे रोम छिद्रों को बंद होंगे। दूसरा स्किन टाइट होगी। तीसरा मेकअप से फिनिश अच्छी आएगी।

3. मेकअप ब्लेंडर का प्रयोग करें
फाउंडेशन लगाते समय एक नम मेकअप ब्लेंडर का उपयोग करें। कारण इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा और त्वचा प्राकृतिक रूप से खिली-खिली लगेगी। अपने अन्य क्रीम-आधारित मेकअप कॉस्मेटिक के लिए भी उसी डैंप (नम) ब्लेंडर का उपयोग करें। लूज पाउडर को स्प्ड करने के लिए भी डैंप (नम) ब्लेंडर का प्रयोग करें, क्योंकि इससे मेकअप बेस पपड़ीदार नहीं दिखेगा।

4. क्रीम बेस्ड कॉस्मेटिक चुनें
कंसीलर, क्रीम ब्लश, क्रीम कंटूर और लिक्विड हाइलाइटर जैसे क्रीम-बेस्ड प्रोडक्ट्स उस फ्लॉलेस फ़िनिश के लिए बेहतरीन हैं। पाउडर उत्पाद अक्सर एक-दूसरे पर चिपक जाते हैं और कम होते रहते हैं, जिससे चेहरा सुस्त और सूखा दिखता है। चेहरे को चमकदार दिखने के लिए क्रीम-आधारित कॉस्मेटिक का चयन करें।

5. अंत में एक सेटिंग स्प्रे
सेटिंग स्प्रे यह सुनिश्चित करेगा कि मेकअप में बेस वाले कॉस्मेटिक सही ढंग से मिश्रित हो जाएं। सबसे जरूरी बात कि इसे मेकअप सील हो जाएगा। इसे चेहरे से 6 इंच की दूरी से स्प्रे करें। अंत में आई मेकअप और लिपस्टिक लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
