Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
करीना कपूर अप्रूव्ड 5 गोर्जियस ईज़ी मेकअप लुक्स, हर ओकेजन के लिए है परफेक्ट
करीना कपूर बॉलीवुड में खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती है। बेबो बी टाउन में अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं। करीना कपूर का फैशन और मेकअप सेंस काफी शानदार है। करीना कपूर फैशन स्टाइल के साथ साथ अपने मेकअप और हेयरस्टाइल के साथ भी काफी एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

करीना कपूर को लाइट मेकअप लुक काफी पसंद है। करीना अक्सर नेचुरल मेकअप करना पसंद करती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर देखते हैं उनके बेस्ट मेकअप लुक जिसे आप लंच डेट और शादी पार्टी के लिए कैरी कर सकते हैं।

नो मेकअप लुक
करीना कपूर अक्सर नेचुरल और लाइट मेकअप में नजर आती हैं। करीना कपूर को बी टाउन में उनकी नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है। करीना कपूर के इस मेकअप लुक की बात करें तो एक्ट्रेस नो मेकअप लुक कैरी किया है। नो मेकअप लुक में नेचुरल लुक मिलता है। नो मेकअप लुक के लिए एक्ट्रेस ने लाइट आईशैडो और लाइट लिप शेड का इस्तेमाल किया है। करीना कपूर लाइट ब्राउन कलर का आईशेडौ लगाया है, उन्होंने मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस बेबी पिंक ब्लशर और लाइट पीच पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई है।

करीना कपूर सगाई मेकअप
करीना कपूर अपनी फ्लॉलेस ब्यूटी के लिए अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। करीना कपूर के इस मेकअप लुक की बात करें तो करीना कपूर ब्राउन आई मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करीना कपूर के इस लुक को आप अपनी सगाई या फिर दोस्त की शादी में कैरी कर सकते हैं। करीना कपूर के इस लुक के लिए चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद आंखों पर ऑरेंज मिक्स ब्राउन आईशैडो लगाएं, इसके बाद लाइनर और मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें। करीना कपूर ने चीक बोन्स पर पिंक ब्लशर लगाया है। करीना ने ब्राउन लिपस्टिक और रेड बिंदी लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट किया है।

करीना कपूर नेचुरल मेकअप लुक
करीना कपूर बिना मेकअप भी बेहद स्टनिंग लगती हैं। करीना के इस लुक की बात करें तो करीना को नेचुरल लुक मेकअप बहुत पसंद है। करीना कपूर ने पिंक शर्ट के साथ फ्रेश और नेचुरल मेकअप किया है। करीना ने चेहरे पर फाउंडेशन का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। उन्होंने खूबसूरत आंखों के लिए ब्राउन और ब्लैक आईशैडो का इस्तेमाल किया है। आइब्रो पर डार्क ब्लैक शेड का इस्तेमाल किया है। एक्ट्रेस ने नेचुरल पिंक लिपस्टिक और पिंक ब्लशर लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट किया है।

करीना कपूर फेस्टिव मेकअप
करीना कपूर के इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत आई मेकअप किया हैं। करीना कपूर अक्सर ट्रेंड को फॉलो करती हैं। करीना कपूर का ये मेकअप लुक काफी ट्रेंडी हैं। इन दिनों महिलाओं के बीच न्यूड और ब्राउन शेड मेकअप काफी ट्रेंड में हैं। करीना कपूर ने ब्राउन आईशैडो लगाया हुआ हैं। उन्होंने लाइट और काजल लगाकर अपनी आंखों को डिफरेंट लुक दिया हैं। एक्ट्रेस ने ब्राउन शेड ब्लशर और लाइट न्यूड ब्राउन लिपस्टिक लगाई है।

करीना कपूर बोल्ड मेकअप लुक
करीना कपूर के इस लुक को देख कर साफ कहा जा सकता है कि वह बेहद खूबसूरत हैं। करीना कपूर की तरह मेकअप लुक के लिए आपको आई मेकअप पर काफी ध्यान देना होगा। करीना कपूर अपने आई मेकअप के लिए जानी जाती हैं। करीना कपूर के इस बोल्ड मेकअप लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने शिमरी ब्राउन आई मेकअप के साथ डार्क पिंक लिपस्टिक लगाई हुई हैं। करीना कपूर का ये लुक पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।



Click it and Unblock the Notifications