Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हिना खान या आमना शरीफ, 'कोमोलिका' के स्टाइल और मेकअप में किसने किया ज्यादा इंप्रेस
किसी भी एक्ट्रेस को उसके किरदार से जाना जात हैं। वहीं इन दिनों कसौटी जिंदगी 2 सीरियल काफी चर्चा में बना हुआ हैं। इस सीरियल की विलन यानी कोमोलिका किरदार सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। सीरियल में कोमोलिका के किरदार को हिना खान निभा चुकी हैं। हिना खान ने अपनी फिल्मों की वजह से शो छोड़ दिया था जिसके बाद शो में आमना शरीफ कोमोलिका के किरदार में नजर आईं हैं।

इन दिनों कोमोलिका के किरदार में आमना शरीफ नजर आ रही है। शो में कोमोलिका का मेकअप और सेक्सी लुक हमेशा सुर्खिंयो में बना रहता हैं। चलिए जानते है कि किस कोमोलिका के मेकअप ने फैंस को किया इंप्रेस।

हिना खान
हिना खान ने कोमोलिका का किरदार करके सबको हैरान कर दिया था क्योंकि हिना खान को टीवी की बहू के रुप में जानी जाती थी, उनको विलन के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक थे। दरअसल हिना खान बिग बॉस हाउस में काफी चर्चा में बनी थी। बिग बॉस में हिना खान की काफी नेगेटिव इमेज थी जिसके चलते उन्हे टीवी की विलन का किरदार दिया गया। हिना खान ने कोमोलिका का किरदार बहुत ही शानदार तरीके से निभाया था।

आमना शरीफ
आमना शरीफ ने कोमोलिका के किरदार में हिना खान को रिप्लेस किया है। हिना खान को कोमोलिका के किरदार में रिप्लेस करना आसान काम नहीं था। लेकिन आमना ने अपनी मेहनत और एक्टिंग से हिना खान को रिप्लेस कर दिया है। आमना शरीफ को कोमोलिका के किरदार में फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

हिना खान कोमोलिका मेकअप
हिना खान कोमोलिका के किरदार की बात करें तो हिना खान वैंप के रोल में ओवरएक्टिंग करती नजर आईं थी। लेकिन सीरियल में उनका स्टाइल काफी अलग था। सीरियल में उनका सेक्सी लुक अक्सर ट्रेंड में बना रहता था। हिना खान के कोमोलिका लुक को फैंस ने फॉलो करना शुरु कर दिया था। हिना खान की खूबसूरती अक्सर चर्चा में बनी रहती थी।

आमना शरीफ कोमोलिका मेकअप
हिना खान ने प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से शो छोड़ दिया था। जिसके बाद आमना शरीफ ने शो में कोमोलिका का किरदार निभाया, आमना शरीफ को कोमोलिका के किरदार में फैंस ने पसंद कर लिया लेकिन आमना शरीफ अपने मेकअप और स्टाइल से शो में वो जादू नहीं चला पाई जो हिना खान ने चलाया था। हिना खान शो में अपने मेकअप के चलते सुर्खियो में रहती हैं। आमना शरीफ ने अपनी विलन एक्टिंग से सबका दिल जीता है।

हिना खान कोमोलिका स्टाइल
हिना खान टीवी की स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती हैं। वहीं शो में उन्होंने कोमोलिका के किरदार में अपने लुक से कहर बरसाया था। शो में हिना यानी कोमोलिका के सेक्सी लुक को काफी पसंद किया गया था।

आमना शरीफ कोमोलिका स्टाइल
आमना शरीफ ने कोमोलिका के किरदार को निभाने के लिए जमकर मेहनत की हैं। शो में आमना शरीफ भी अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियो में रही हैं। आमना शरीफ की सेक्सी साड़ी और मेकअप अक्सर चर्चा में बना रहता है। आमना के सेक्सी ब्लाउज फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

कोमोलिका हेयर स्टाइल ( हिना खान)
कोमोलिका के किरदार में हिना खान कई तरह के हेयर स्टाइल में नजर आईं हैं। उनके हेयर स्टाइल हमेशा ट्रेंड में बने रहते थे। हिना खान कभी स्ट्रेट हेयर तो कभी वेव हेयर में नजर आती थी।

कोमोलिका हेयर स्टाइल ( आमना शरीफ)
आमना शरीफ इन दिनों कोमोलिका के किरदार में कहर ढा रही हैं। उनके फैंस उनके हेयर स्टाइल को काफी पसंद कर रहे हैं। आमना शरीफ का मैसी बन हेयर स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं।

कोमोलिका एटीट्यू़ड
कोमोलिका का किरदार अपने खास एटीट्यूड के लिए जाना जाता हैं। ऐसे में हिना खान और आमना शरीफ कोमोलिका का किरदार तो निभा रही है लेकिन कोमोलिका वाला एटीट्यूड नहीं निभा पाई हैं। अगर आज भी उन्हें उर्वशी ढोलकिया से कम्पेयर किया जाए तो उर्वशी कोमोलिका के किरदार के आज भी लोगो की पहली पसंद होगी।



Click it and Unblock the Notifications
