Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किम कार्दशियन के यह मेकअप लुक्स आपको भी आएंगे बेहद पसंद
किम कार्दशियन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करें और लोगों का उस पर ध्यान ना जाए, यह तो लगभग असंभव है। यूं तो किम नेचुरली बेहद ब्यूटीफुल हैं, लेकिन फिर भी वह अपने मेकअप के जरिए एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूकतीं। उनके मेकअप लुक हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते है। हाल ही में, उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं और पोस्ट करते ही तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने लगीं। उन तस्वीरों में, हमने उन्हें दो अलग-अलग मेकअप लुक में देखा- एक काफी ड्रामेटिक था, जबकि दूसरा कुल ग्लैम था। तो, आइए उनके दोनों इंटरस्टिंग मेकअप लुक्स पर एक नज़र डालते हैं और नए मेकअप गोल्स के लिए इंस्पिरेशन लेते हैं-

किम कार्दशियन का ड्रामेटिक मेकअप लुक
इस लुक में किम कार्दशियन ने हरे रंग का पैंटसूट पहना था और मेकअप को उन्होंने ग्रीन और ब्राउन कलर के आई शैडो शेड्स से मैच किया था। उन्होंने अपनी पलकों और क्रीज वाले हिस्से पर ब्राउन आई शैडो लगाया, और अपने टियर-डक्ट और आंखों के अंदरूनी कोने को ग्रीन कलर से हाइलाइट किया। ब्लैक आईलाइनर से उन्होंने अपने क्रीज वाले हिस्से और आंखों के बाहरी कोने पर ड्रामेटिक लाइन्स बनाईं। इसके साथ ही किम ने आई मेकअप के दौरान फॉल्स आईलैशेज का इस्तेमाल किया और अपनी ऊपरी और निचली पलकों पर मस्कारा अप्लाई किया। उन्होंने अपनी ब्रो को फिल किया और उसने अपने गालों के एप्पल्स पर रोज ब्लश को अप्लाई किया। वहीं, ओवरलाइन न्यूड लिप शेड से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

किम कार्दशियन का ग्लैम मेकअप लुक
इस लुक में किम कार्दशियन ने खाकी रंग के स्पोर्ट्स-वियर को स्पोर्ट किया और इसे मैचिंग ग्लैम मेकअप लुक के साथ पेयर किया। उन्होंने खाकी-टोंड शिमरिंग आई शैडो को चुना और इसे अपनी लिड, टियर-डक्ट और क्रीज वाले हिस्से पर लगाया, जबकि उसकी ऊपरी लैश लाइन को गोल्डन टोन से हल्का हाइलाइट किया गया था। उनके इस मेकअप की असली खूबसूरती उनके मस्कारा में छिपी थी। उन्होंने आई लैशेज पर मस्कारा का हैवी कोट लगाया। वहीं माथे, चीकबोन्स और नाक को कंटूर व हाइलाइट किया। साथ ही उन्होंने अपने फोरहेड को भी ब्रॉन्जड किया और अपने गालों पर सॉफ्ट ब्लश का टिंट लगाया। किम ने न्यूड-पिंक लिप टिंट चुना और इसे ब्राउन लिप पेंसिल से ओवरलाइन किया।
तो, आप किम कार्दशियन के इन शानदार मेकअप लुक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
