Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
खूबसूरत आई-मेकअप के लिए यूज करें मैट आई-मेकअप, पाएं स्टाइलिश अवतार
किसी भी महिला के लिए आई मेकअप बहुत ही खास होता है। खूबसूरत लुक के लिए आई मेकअप का सुंदर होना बहुत जरुरी होता है। महिलाएं आई मेकअप के लिए शिमर या फिर ग्लिटर का इस्तेमाल करती हैं। शिमर और ग्लिटर वाला आईशैडो आप पार्टी के दौरान लगा ही लगा सकते हैं।

वहीं इन दिनों मैट मेकअप काफी ट्रेंड में चल रहा हैं। ऐसे में महिलाओं के बीच मैट आईशैडो का क्रेज देखने को मिल रहा है। चलिए जानते है मैट आईशैडो लगाने का तरीका और 5 ट्रेंडी मैट आईशैड़ो शैड्स।

मैट आईशैडो लगाने का तरीका
मैट आईशैडो लगाने के लिए सबसे पहले आंखों के ऊपर प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने के बाद आंखों पर लाइट कलर का आईशैडो लगाएं। इसके बाद अपनी आंखों पर फाइनल कलर का आईशैडो लगाएं। इसके बाद मस्कारा और लाइनर लगाकर अपनी आंखों को खूबसूरत लुक दें।

पॉप ऑफ रेड
खूबसूरत अवतार के लिए आप ऑफ रेड मैट आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती है। ऑफ रेड मैट कलर के साथ आप ब्राउन आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। नैचुरल लुक के लिए आप मैट आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।

डार्क ब्लू मैट आईशैडो
बोल्ड लुक के लिए आप डार्क ब्लू कलर का आईशैडो लगा सकती है। इन दिनों डार्क आईशैडो का फैशन चल रहा है। ऐसे में आप ब्लू कलर के आईशैडो का इस्तेमाल कर हॉट लुक पा सकती है। ब्लू कलर के आईशैडो से आप बहुत ही सुंदर लुक पा सकती है।

ब्राउन शैड
अगर आप नो मेकअप लुक चाहती है तो आप ब्राउन मैट शेड को चुन सकते है। ब्राउन आईशैडो लगाने के लिए आप दो शेड्स का इस्तेमाल कर सकती है। लाइट और डार्क कलर, लाइट कलर के आईशैडो को आप आंख के बाहरी तरफ लगा सकते है। अंदर की तरफ आप डार्क कलर को लगाएं।

न्यूड शैड
इन दिनों न्यूड मेकअप का ट्रेंड काफी चल रहा हैं। ऐसे में महिलाएं न्यूड लिपस्टिक और न्यूड आईशैडो का इस्तेमाल कर रही हैं।आप भी न्यूड कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
