Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
चेहरे से पिंपल के निशान छिपाने के लिए मेकअप के इन शानदार टिप्स को करें फॉलो
चेहरे पर अचानक पिंपल को संभालना बहुत ही मुश्किल होता है। पिंपल के निशान चेहरे पर रह जाते हैं। स्किन पर निशान काफी परेशान करते हैं। चेहरे पर पिंपल के निशान से डील करना काफी मुश्किल होता है। चेहरे पर से पिंपल के निशान हटाने के लिए आप घरेलू तरीके का इस्तेमाल कर सकती हैं।

घरेलू तरीके का इस्तेमाल करने से काफी समय बाद चेहरे के दाग हल्के होते हैं। वहीं इसी बीच किसी पार्टी या फिर शादी में जाना होता है तो महिलाएं अपने चेहरे पर मुंहासों के निशान को छिपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। अगर आपको मेकअप करना नहीं आता है तो आपका लुक बिगड़ भी सकता है। वहीं फाउंडेशन लगाने के बाद भी मुंहासे के निशान दिखने लगते है। चलिए जानते है मेकअप करने का सही तरीका।

क्लीन फेस
मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छे से धोना चाहिए। फेसवॉश करने से चेहरे के बैक्टीरिया हट जाते है। बैक्टीरिया की वजह चेहरे पर मुंहासें हो जाते है।

मॉइश्चराइजर
मेकअप लगाने से पहले स्किन पर मॉइश्चराइज करना बहुत जरुरी होता है। मुंहासों के छिपाने के लिए सबसे पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद स्किन पर फाउंडेशन लगाएं। इससे स्किन पर फाउंडेशन सही से सेट हो जाएगा।

प्राइमर का यूज
स्किनकेयर के लिए स्किन पर सबसे पहले प्राइमर का यूज करना चाहिए। प्राइमर चेहरे के पोर्स को ब्लॉक करता है जिसके बाद स्किन पर स्मूथ बेस बनता है। मेकअप भी काफी समय तक टिकता है।

कंसीलर
चेहरे पर पिंपल के निशान छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल किया जाता है। कंसीलर फाउंडेशन के बाद लगाया जाता है। कंसीलर को आंखों के नीचे काले घेरे छिपाने के इस्तेमाल किया जाता है। कंसीलर लगाने से चेहरे पर पिंपल के निशान को भी छिपाया जा सकता है।

बेस को सेट करें
फाउंडेशन लगाने के बाद सेटिंग पाउडर से बेस को सेट करें। इससे आपके चेहरे पर फ्लॉलेस लुक देखने को मिलेगा।

सेटिंग स्प्रे
चेहरे पर से पिंपल के निशा छिपाने के लिए बेस लगाने के बाद आप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेटिंग स्प्रे से ना केवल मेकअप सही रखेगा बल्कि चेहरा भी फ्रेश लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications