Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लोकल और सस्ते मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल पड़ सकता है महंगा, जानें नकली मेकअप के साइड इफेक्ट
मेकअप करना किस महिला को पसंद नहीं होता है। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की कम जानकारी और अनजाने में बहुत सी महिलाएं लोकल और सस्ते मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। सस्ते और लोकल ब्रांड के मेकअप प्रोडक्ट में हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो कि स्किन के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। सस्ते मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन संबंधी परेशानी हो सकती है। अधिकतर महिलाएं सस्ते की वजह से नकली प्रोडक्ट खरीद लेती हैं जिसका इस्तेमाल करने के बाद चेहरे पर दाग धब्बे और एलर्जी हो जाती है। चलिए जानते हैं सस्ते मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन पर क्या नुकसान होता है।

पिंपल और एक्ने ब्रेकआउट
सस्ते मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट में लेड, मरकरी, कोबोल्ड, निकेल और क्रोमियम जैसे खतरनाक केमिकल पाए जाते है। इन केमिकल से बने प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन पर पिंपल और एक्ने ब्रेकआउट हो जाता है। पिंपल और एक्ने ब्रेकआउट क्या होता है। जब एक दो दिन के अंदर चेहरे पर एक नहीं दो नहीं एक साथ 20 से 30 पिंपल और एक्ने एक साथ निकल जाते है उसे ही पिंपल और एक्ने ब्रेकआउट कहा जाता है। अगर आप भी सस्ता मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है तो इसे जल्द से जल्द बंद कर दें। त्वचा की देखभाल के लिए अच्छे ब्रांड और क्वालिटी का मेकअप प्रोडक्ट यूज करें। अगर आपको असली नकली मेकअप प्रोडक्ट की पहचान नहीं है तो आप मेकअप ब्रांड के स्टोर में जाकर मेकअप प्रोडक्ट खरीदें।

चेहरे पर जलन और सूजन
सस्ते मेकअप प्रोडक्ट में कई तरह के खतरनाक केमिकल होते है जिसकी वजह से स्किन पर जलन और सूजन आ जाती है। कई बार सस्ते मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन रेड और ड्राई हो जाती है। स्किन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए अच्छे ब्रांड के मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। मार्केट में बड़े ब्रांड के मेकअप प्रोडक्ट के नकली प्रोडक्ट की ब्रिकी अधिक होती है ऐसे में असली मेकअप प्रोडक्ट खरीदनें के लिए ब्रांड के स्टोर से जाकर शॉपिंग करें। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो ब्रांड के आधिकारिक बेवसाइट से भी मेकअप प्रोडक्ट की शॉपिंग करें।

आंखों में जलन
आंखें बेहद नाजुक होती है। ऐसे में आंखों में किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते समय 10 बार सोचना चाहिए। खासकर जब आप मेकअप कर रहीं हो उस समय आंखों में सस्ते और नकली प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नकली और सस्ते मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आंखों में सूजन आ जाती है साथ ही आंखों में जलन भी होती है। महिलाएं अक्सर आंखों में सस्ते काजल, लाइनर और आईशैडो का इस्तेमाल करती है जिसका आंखों में खतरनाक असर पड़ सकता है।

चेहरे काला होना
सस्ते मेकअप प्रोडक्ट में कई तरह के खतरनाक केमिकल होते है जिसकी वजह से स्किन काली हो जाती है। नकली और सस्ते मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन काली नहीं बल्कि जल जाती है जिससे त्वचा का रंग काला दिखने लगता है। अगर आपने समय रहते सस्ते मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद नहीं किया तो आपकी स्किन काफी हद तक डैमेज हो सकती है। मेकअप के लिए हमेशा अच्छे मेकअप प्रोडक्ट का चयन करना चाहिए। मेकअप प्रोडक्ट की शॉपिंग के दौरान इस एक बात का हमेशा ध्यान दें कभी भी मेकअप प्रोडक्ट के ज्यादा मात्रा में ना लें। क्योंकि मेकअप का इस्तेमाल रोजाना नहीं होता है, ऐसे में मेकअप प्रोडक्ट लंबे समय तक रखें रहते है जिससे मेकअप खराब हो जाता है।

काले लिप्स
सस्ती लिपस्टिक लगाने का सबसे बड़ा नुकसान है आपके काले होंठ जी हां सस्ती लिपस्टिक लगाने से लिप्स काले हो जाते है। काले लिप्स किसी भी इंसान की शर्मिंदगी की कारण बन सकती है खासकर महिलाएं काले लिप्स की वजह से शर्मिंदगी का सामना करती हैं। अगर आप सस्ती लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं तो आज से ही सस्ती लिपस्टिक का इस्तेमाल करना बंद कर दें। सस्ती लिपस्टिक की जगह आप किसी अच्छे ब्रांड और क्वालिटी की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
