Latest Updates
-
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई
पार्टी के लिए चाहिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड, इन DIY केमिकल फ्री लिप शेड्स को करें ट्राई

वेडिंग सीजन आते ही हम आपनी सुंदरता को बढ़ाने के तरीके ढ़ुढने में लग जाते हैं। लेकिन इस बीच हम अपनी स्किन पर किसी तरह का केमिकल वाला प्रोडक्ट लगाने से भी बचने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आप अपने उत्पादों को डिटॉक्ट करना शुरू कर देते हैं। क्योंकि आपके ब्यूटी प्रोक्ट्स में कई ऐसे केमिकल होते हैं जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में लिपस्टिक विशेष रूप से आपके होठों को नुकसान पहुंचा सकती हैं अगर उसमें केमिकल की मात्रा ज्यादा है।
अक्सर होंठों को स्वास्थ्य रखने के लिए कई बार कुछ दिनों तक लिपस्टिक न लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या वास्तव में महिलाएं लिपस्टिक लगाए बिना रह सकती हैं। ऐसे में हम आपके लिए DIY लिपस्टिक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसके बाद आप मार्केट की लिपस्टिक में मौजूद केमिकल के नुकसान से भी बच जाएंगी। आइए जानते हैं पार्टी के लिए घर में लिपस्टिक बनाने के आसान तरीके के बारे में...
DIY लिपस्टिक बनाने का तरीका
लिपस्टिक बनाने के लिए सामग्री
* शीया बटर
* नारियल का तेल
* एसेंशियल ऑयल
* सामग्री रंग के लिए
बनाने की विधि
सबसे पहले एक चम्मच शीया बटर में एक चम्मच नारियल का तेल मिल दें। इसके बाद इस मिश्रण में अपने पसंद के एसेंशियल ऑयल की दो बूंद डाल दें। अब इस मिश्रण को आधे सेकेंड से एक मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें। जब आपका मिक्सर अच्छी तरह पिघल जाए तो इसमें अपनी पसंद का कलर मिलाकर इस मिक्सर को एक छोटे कंटेनर में डाल कर फ्रीज में जमने के लिए रख दें। बस आपकी होममेड केमिकल फ्री लिपस्टिक तैयार है। इसे अपने होंठों पर लगाएं और पार्टी के लिए एक खूबसूरत लुक पाएं।
लिपस्टिक के लिए शेड
1. कोको या चॉकलेट पाउडर
अगर आपको अपने लिप्स के लिए चॉकलेट या ब्राउन कलर चाहिए तो आप कोको या चॉकलेट पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके इस्तेमाल से आपके होंठों को गहरे भूरे रंग से लेकर हल्के ब्राउन कलर का शेड मिल सकता है। बस आपको पाउडर को थोड़े से गुलाब जल में मिलाना है। इसके बाद इस घोल को अपने लिपस्टिक के मिश्रण में डालकर मिला दें।
2. चुकंदर
लिपस्टिक को रेड शेड देने के लिए आप उसमें कलर के रूप में चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको चुकंदर को क्रश करके उसकी एक स्मूद प्यूरी बनानी है। इसके बाद पिघले हुए मिश्रण में थोड़ी सी प्यूरी मिला लें। आप अपनी लिपस्टिक को जितना गहरा या हल्का रंग देना चाहती हैं उसी के हिसाब से अपने मिश्रण में चुकंदर प्यूरी मिलाएं। चुकंदर से आपको लिपस्टिक का शेड गुलाबी रंग का मिलेगा।
3. अनार
अपने होंठों को नेचुरल लाल रंग देने के लिए अनार सबसे अच्छा ऑप्शन है। बस आपको अनार के दानों को एक ब्लेंडर में ब्लेंड करना है। इसके बाद अनार को छलनी की मदद से छानकर अनार के जूस को अलग कर लें। अनार के रस को अपने लिप बाम में मिलाकर अपने होंठों पर लगाएं और पार्टी में लाल रंग की नेचुरल लिपस्टिक लगाकर चमक जाएं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
