Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
इस मेकअप आर्टिस्ट ने रिक्रिएट किया आलिया का वेडिंग लुक, इंटरनेट पर छाया वीडियो
आलिया भट्ट हाल ही में रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। आलिया-रणबीर की शादी इस साल की बी-टाउन की सबसे चर्चित शादियों में एक रही। आलिया के वेडिंग लुक को देखने के लिए लोग बेताब थे और जब वह अपने दुल्हन के लिबास में सबके सामने आईं तो उनकी सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया। आलिया ने लहंगे की साड़ी को अपने वेडिंग डे के लिए चुना और उनका मेकअप भी बेहद ही लाइट था। जिसमें उनकी नेचुरल ब्यूटी साफ झलक रही थी। उनके इन्हीं सिंपल अंदाज ने उन्हें ंअब तक की सबसे अलग सेलेब ब्राइड बनाया।

हाल ही में पंजाब बेस्ड एक मेकअप आर्टिस्ट आरूषि ओसवाल ने आलिया भट्ट के इस लुक वेडिंग मेकअप व लुक को रिक्रिएट किया है। उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें व वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। उनका काम वाकई काबिल-ए-तारीफ है। तो चलिए देखते हैं आरूषि का यह लुक-
मेकअप ही नहीं, वेडिंग लुक को भी कॉपी किया
आमतौर पर, जब कोई मेकअप आर्टिस्ट किसी खास लुक को रिक्रिएट करता है, तो वह केवल मेकअप पर ही फोकस करता है। लेकिन आरूषि ने हर छोटी-छोटी डिटेलिंग का ध्यान रखा। उनका मेकअप तो आलिया के जैसा था ही, साथ ही उन्होंने आलिया की तरह ही साड़ी को भी ड्रेप किया। इतना ही नहीं, उन्होंने आलिया की तरह हैवी चोकर, झूमके, बैंगल्स और मांगटीका भी कैरी किया। इन छोटी-छोटी डिटेलिंग ने आरूषि के लुक को खास बना दिया।
फाइनल लुक ने कर दिया दीवाना
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पहले आरूषि सिंपल रेड कलर के टॉप व ब्लैक बॉटम में नजर आती हैं और उनके हाथ में एक गोल्डन कलर का ब्लाउज होता है। लेकिन उनका वह ब्लाउज गिर जाता है। जैसे ही वह उसे उठाती हैं, तो वह एकदम आलिया के वेडिंग लुक अवतार में नजर आती है। इसमें आरूषि ने मेकअप से पहले और उसके बाद के फाइनल लुक की झलक दिखाई है। हालांकि, मेकअप के दौरान उन्होंने किन स्टेप्स को फॉलो किया, यह उन्होंने वीडियो में नहीं दिखाया।
इंटरनेट पर वायरल हो गया वीडियो
आरूषि का यह मेकअप रिक्रिएशन वीडियो लोगों द्वारा बेहद ही पसंद किया जा रहा है। अब तक करीबन डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग आरूषि के वीडियो को देख चुके हैं और उसे लाइक कर चुके हैं।
सारा तेंदुलकर से हो रही है तुलना
आरूषि के फेस फीचर्स सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से काफी हद तक मिलते हैं और इसलिए कुछ लोगों ने आरूषि को सारा तेंदुलकर भी समझा। वहीं, कुछ लोगों ने आरूषि के काम की जमकर तारीफ की। इंटरनेट पर लोगों ने कमेंट करके यहां तक लिखा कि उनका लुक आलिया से भी काफी अच्छा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे बेहतर रिक्रिएशन नहीं देखा है।



Click it and Unblock the Notifications
