Latest Updates
-
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ
फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए एक्ट्रेस जनेलिया देशमुख से लें मेकअप आइडियाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस जनेलिया डिसूजा देशमुख काफी सुंदर, प्यारी और मजाकियां स्वभाव की हैं। इतनी ही नहीं बी-टाउन की सबसे प्यारी मम्मियों में से एक है। कई सालों से जनेलिया ने किसी फिल्म में काम नहीं किया हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी है। उनका फैशन और ब्यूटी सेंस आज भी लोगों को उनकी और आकर्षित करता है। इसी वजह से आज भी उनको लोग बहुत पसंद करते हैं। फेस्टिव सीजन चल रहा है। हर कोई अच्छे आउटफिट्स और मेकअप के लिए किसी न किसी से इंस्पिरेशन ले रहा है। इस फेस्टिव सीजन हम आपके लिए एक्ट्रेस जनेलिया डिसूजा देशमुख से मेकअप आइडियाज लेंगे।

बेस - नेचुरल और मोइस्त
जेनेलिया अपने बेस मेकअप को काफी न्यूड और डेवी रखती हैं। एक समान दिखने के लिए, अपनी स्कीन पर अच्छे से मॉइस्चराइज़र लगाएं। इसके बाद अपने फेश पर प्राइमर लगाए। अब आर्गन ऑयल सीरम फाउंडेशन की दो बूंदें अपने पूरे फेश पर अच्छे से लगाएं। इस फाउंडेशन को एक नम स्पंज की मदद से फेश पर ब्लेंड करें। अब, व्हाइट इंटेंस लिक्विड कंसीलर को आंखों के नीचे के एरिया में लगाएं। साथ ही जहां आपको लगाने की जरुरत हो, वहां भी इसे लगाएं।

आंखें - ब्राउन
जेनेलिया ने ब्लैक स्मोकी आई को छोड़कर भूरे रंग को अपनी चॉइस बनाई है। इल्यूमिनेटिंग आई शैडो पैलेट - फ्रेंच रोज़ के डर्क भूरे कलर को अपनी आंखों पर ब्लैड करें। इसके बाद, काजल को अपनी लैश लाइन के पास लगाएं। स्मोकी आई इफेक्ट के लिए इसे स्मज करें। इस प्रक्रिया को अपनी नीचे लैश लाइन पर भी दोहराएं। इस लुक को पूरा करने के लिए आइज मस्कारा के दो कोट लगाएं।

गाल - ब्लशिंग पिंक
जेनेलिया के गालों में एक खूबसूरत गुलाबी चमक है जो त्योहारों के मौसम के लिए बहुत उपयुक्त है। ब्लशिंग ब्रश का इस्तेमाल करके अपने गालों पर ब्लश शिमर ब्रिक - पिंक कलर में लगाएं। क्योंकि यह फेस्टिव लुक है, इसलिए इस ब्लश में हल्का सा गिलिटर भी लगा लें। हाइलाइट करने के लिए, हाइलाइटर मून लिट से आपके चीकबोन्स, नाक के पास, हल्के शेड का उपयोग करते हुए लगाएं। यह आपके चेहरे को खूबसूरत और एक अलग लुक देगा।

होंठ - पिंक
हम सबको जेनेलिया के लिप्स का रंग बहुत पसंद है। यह एक खूबसूरत गुलाबी रंग का सेड है, जो हर तरह की स्कीन के लिए अच्छे से काम करेगी। सबसे पहले अपने होंठ पर लिप बाम लगाएं। इसके बाद लिप डिफाइनर का इस्तेमाल करके अपने होंठों को लाइन करें। अब रोज़ी लिप्सटिक के दो कोट लगाएं।

बाल - स्लिक हेयरस्टाइल
जेनेलिया अपने फेकअप के साथ अपने हेयरस्टाइल से भी लोगों को अपनी और आकर्षित करती हैं। उन्हें अच्छे से पता है किस आउटफिट के साथ किस तरह का हेयरस्टाइल कैरी करना है। स्लीक सेंटर-पार्टेड बाल बहुत प्यारे लगते हैं। आप भी फेस्टिव सीजन में इस तरह का इजी हेयरस्टाइल कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications