Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
मेकअप की ये गलतियां उम्र से पहले बना सकती हैं आपको बूढ़ा
हर लड़की सुंदर और खूबसूरत दिखने के लिए बहुत मेहनत करती है। मेकअप की मदद से आत्मविश्वास बढ़ता है और आप आसानी से इंटरव्यू, पार्टी, डिनर या डेट पर दूसरों का सामना कर पाती हैं।

अमूमन सभी लड़कियां मेकअप करती हैं लेकिन ज्यादातर लड़कियां इसे गलत तरीके से करती हैं। मेकअप ना सिर्फ आपकी खूबसूरती को बढ़ाता है बल्कि त्वचा को सनबर्न, धूल और मिट्टी से भी बचाता है। उदाहरण के लिए, बाहर धूप में निकलने से पहले त्वचा को सूर्य की यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है।
उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की त्वचा में भी बहुत बदलाव आते हैं जैसे बारीक रेखाएं, झुर्रियां पड़ना और स्किन अपना लचीलापन एवं टाइटनेस भी खोने लगती है। उम्र, मेकअप स्टाइल और तकनीक हर तरह की स्किन के लिए अलग होती है ताकि आप खूबसूरत दिख सकें।

फाउंडेशन कैसे चुनें
मेकअप में फाउंडेशन बहुत जरूरी होता है। अपनी स्किन टाइप और स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन चुनना जरूरी होता है। इससे आपकी स्किन जवां दिख सकती है। चेहरे पर मोटे और गाढ़े फाउंडेशन को सेट करते समय उस पर बारीक रेखाएं बन जाती हैं जो कि आपकी रंगत को फीका कर आपको उम्रदराज दिखा सकता है।

गलत ब्लश कलर चुनना
हर किसी का रंग, कद, वजन और रवैया अलग होता है। लुक, एसेसरी और कॉस्मेटिक को लेकर पसंद भी हमारी अलग-अलग होती है इसलिए अपने गालों की रंगत को और ज्यादा निखारने और उन्हें आकर्षक बनाने के लिए हमें सही ब्लश कलर चुनना चाहिए। अगर आप ऐसा करने में चूक जाती हैं जो आपका लुक बिगड़ सकता है।

ज्यादा लिप लाइनर लगाना
होंठों को उभारने और उन्हें और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको लिप लाइनर लगाना पसंद है तो अपने लिप्स के नेचुरल कर्व पर फोकस करें।

लिपस्टिक
आपको लगता होगा कि डल और गाढ़े रंग की लिपस्टिक से होंठ ज्यादा उभरे हुए और आकर्षक लगते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। बढ़ती उम्र में होंठ भी पतले हो जाते हैं और उन पर किसी सख्त लिपस्टिक का इस्तेमाल करना उन्हें और ज्यादा पतला बना सकता है। अपनी स्किन टोन के हिसाब से न्यूट्रल कलर चुनें।

बॉटम लैशेज को लाइनिंग करना
सिर्फ बॉटम लैशेज को लाइनिंग करना आसान होता है इसलिए अधिकतर महिलाएं ऐसा ही करती हैं लेकिन लोअर लिड पर लाइनर लगाने से आंखें छोटी और आपकी उम्र ज्यादा दिखती है। आंखों के ऊपर आई लाइनर जरूर लगाएं, इससे चेहरे की चमक बढ़ती है।

गलत कंसीलर लगाना
चेहरे की बारीक रेखाओं, दाग-धब्बों और झुर्रियों को छिपाने के लिए कंसीलर लगाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप बहुत गाढ़ा या अपनी स्किन टोन के हिसाब से गलत कंसीलर चुन लेती हैं तो चेहरे का पूरा लुक बिगड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
