Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
खूबसूरत लुक के लिए इस कजरी तीज ऐसे करें मेकअप
कजरी तीज 6 अगस्त को मनाई जाएगी। कजरी तीज का त्योहार हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। कजरी तीज के मौके पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सौलह श्रृंगार करती हैं।

कजरी तीज वाले दिन सजना काफी शुभ माना जाता हैं। महिलाएं सजकर फोटो खिंचवाना पसंद करती हैं। कजरी तीज के दिन आप भी बेस्ट दिखना चाहती हैं तो आप इन तरीके से मेकअप कर डिफरेंट और खूबसूरत लुक पा सकती हैं।

फाउंडेशन
मेकअप करने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ करके हल्का सा मॉइश्चराइजर लगाएं। मॉइश्चराइजर लगाने के बाद चेहरे पर स्किन टोन वाला फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन को अच्छे से सेट करें। फाउंडेशन लगाने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता हैं।

ब्लशर
फाउंडेशन लगाने के बाद आप चेहरे पर ब्लशर लगाएं। ब्लशर लगाने से चेहरे पर निखार आता है। आप लाइट पिंक कलर का ब्लशर लगा सकते हैं। ब्लशर को गालो पर लगाना होता है। ब्लशर लगाने के बाद आप आई मेकअप करें।

आई मेकअप मेकअप टिप्स
कजरी तीज पर शानदार लुक के लिए आप इस मेकअप टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। सबसे पहले रस्ट ऑरेंज कलर या फिर गोल्डन कलर का आईशैडे लें। उसे ब्रश से पलकों के दोनों कॉर्नर पर लगाएं। आईशैडो को अच्छे से लगाने के बाद इसे स्प्रेड करें। इसके बाद डार्क आईशैडो लें और पलकों के बीच में लगाएं। इसके बाद आप ग्लिटर को उंगली की मदद से पलको के सेंटर ले इनर कॉर्नर तक लगाएं। लाइट कलर के आईशैडो के आईब्रो लाइन पर लगाएं। आईशैडो लगाने के बाद आंखो में काजल या फिर लाइनर लगाएं। अपने आई मेकअप को फाइनल लुक देने के लिए मस्कारा लगाएं।

लिपस्टिक
आई मेकअप करने के बाद आप लिपस्टिक लगाएं। आप अपना पसंदीदा कलर लगा सकती हैं। वहीं इन दिनों न्यूड कलर का काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप न्यूड रेड, न्यूड पिंक और लाइट ब्राउन कलर की लिपस्टिक का यूज कर सकती हैं। लिपस्टिक लगाने के बाद आप अपनी फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications