Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अगर आप हैं लेज़ी और मेकअप करने में आता है आपको आलस, तो जानें 10 मिनट में कैसे हों रेडी- जबरदस्त मेकअप टिप्स
मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है, लेकिन मेकअप करने में घंटो का समय लग जाता है। ऑफिस जाना हो या फिर कॉलेज जाना होना मेकअप करने और हेयरस्टाइल बनाने में बहुत ही टाइम लग जाता है।

ऐसे में कुछ लड़कियां आलस की वजह से मेकअप नहीं करती हैं। आलसी लड़कियां इन टिप्स की मदद से झटपट मेकअप कर सकती हैं।

बेड के पास रखें वाइप्स
बाहर जानें के लिए मुंह धोने में बहुत ही आलस आता है। ऐसे में आप बेड के पास वाइप्स रखें। वाइप्स की मदद से चेहरा आसानी से साफ हो सकता है। वाइप्स की मदद से चेहरे के पिंपल भी हट जाते है। अगर आपको मेकअप करने से पहले चेहरा धोने में परेशानी आती है तो आप वाइप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका पूरा चेहरा साफ हो जाएगा।

ड्राई शैंपू
बाहर जाने के लिए मेकअप के साथ साथ हेयरस्टाइल भी बहुत जरुरी होता है। कई बार शैंपू ना करने की वजहह से बाल चिपचिपे हो जाते है। अगर आप आपको हेयर वॉश करने में आलस आता है तो आप ड्राई शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करने से बालों का ऑयल खत्म हो जाता है। लेकिन ध्यान रहें कि ड्राई शैंपू का इस्तेमाल कम से कम हो, क्योंकि ड्राई शैंपू से बालों पर काफी बुरा असर पड़ता है।

दो मिनट में बनाएं हेयरस्टाइल
बालों की देखभाल के लिए बालों में तेल लगाना बहुत जुरुरी होता है। कई बार तेल लगाने के अगले दिन भी बाहर जाना पड़ जाता है ऐसे में आप हाई स्लीक बन बना सकता है। इस हेयरस्टाइल को आप वेस्टर्न और इंडियन आउटफिट के साथ के साथ कैरी कर सकते हैं।

गुलाब जल और पेट्रोलियम जेली
लड़कियों को अपने बैग में गुलाब जल स्प्रे और पेट्रोलियम जेली रखनी चाहिए। इन दोनों चीजों की मदद आप अपने फेस को फ्रेश रखने में मदद कर सकती हैं। किसी खास इवेंट में जाना हो तो बस गुलाब जल को चेहरे पर स्प्रे करें फिर इसे अच्छे से पोछ लें। इसके बाद चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाएं। इससे स्किन की ड्राईनेस दूर हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
