Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
पहली डेट को बनाएं खास, पार्टनर को ऐसे रिझाएं-काम आएंगी ये मेकअप टिप्स
खूबसूरत दिखना महिलाओं की चाहत होती हैं। महिलाएं सुंदर दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। बता दें कि महिलाओं को मेकअप ओकेसन के अनुसार ही करना चाहिए। कई बार गलत मेकअप करने की वजह से सुंदर दिखने की बजाए बेकार लगने लगते हैं। ऐसे में ओकेसन के हिसाब से मेकअप करना चाहिए।

अगर आपको डिनर डेट पर जाना है तो आपको अपने मेकअप पर ध्यान देना होगा, क्योंकि कई बार बेकार मेकअप आपका काम खराब कर सकता है ऐसे में पहली डेट पर अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

न्यूड मेकअप लुक
अगर आप पहली बार डिनर डेट पर जा रही है तो आपको न्यूड मेकअप करना चाहिए, क्योंकि न्यूड मेकअप से नेचुरल लुक आता हैं। न्यूड मेकअप से चेहरे पर ज्यादा मेकअप नहीं दिखता है जो कि पहली डेट के लिए बहुत ही बेहतर विकल्प है।

मस्कारा
पहली डेट पर जाने के लिए लाइनर की जगह मस्कारा लगाना चाहिए। मस्कारा लगाते समय उसके ज्यादा कोट लगाने चाहिए ताकि पलकें घनी दिख सकें, इससे आंखें बहुत सुंदर लगती हैं। पहली डेट पर आपकी सुंदर आंखें किसी को भी इंप्रेस कर सकती हैं।

लिपस्टिक
पहली डेट पर बोल्ड और आकर्षक दिखने के लिए लिपस्टिक बहुत जरुरी होती है। सेक्सी लुक पाने के लिए आप बोल्ड लिप कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि इन दिनों न्यूड कलर का काफी चलन है ऐसे में आप न्यूड कलर की लिपस्टिक कैरी कर सकती हैं। न्यूड लिपस्टिक में भी कई शेड आते है ऐसे में आप ब्राउन और पिंक कलर के शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ब्लशर
फ्रेश लुक के लिए आप ब्लशर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्लशर के प्रयोग से चेहरे पर ग्लो आता हैं। लाइट ब्राउन कलर का ब्लशर इन दिनों काफी चलन में हैं। पहली डेट के लिए आपको भी लाइट कलर का ब्लशर का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्लशर के इस्तेमाल से आप चमकदार लुक पा सकते हो।



Click it and Unblock the Notifications
