Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पार्टी में मलाइका अरोड़ा की तरह शिमरिंग आईशैडो और मैट लिप्स से पाएं परफेक्ट लुक
अगर मेकअप को सही तरह से किया जाए तो चंद मिनटों में आपका लुक फ्लॉलेस नजर आता है। हालांकि, जब बात पार्टी में तैयार होने की हो तो इसके लिए हर लड़की ग्लैमरस लुक कैरी करना चाहती है। यकीनन आप भी ऐसा ही चाहती होंगी। लेकिन आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप पार्टी में बैलेंस तरीके से ग्लैम लुक कैसे कैरी करें तो ऐसे में आप बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा से आईडियाज ले सकती हैं। हाल ही में, डीवा ने सुपर डांसर सीज़न 4 के लिए एक शिमरिंग साड़ी के साथ ग्लैम मेकअप लुक कैरी किया, जिसमें वह बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही थी। इस लुक में मलाइका ने शिमरिंग आई शैडो और मैट पिंक लिपस्टिक से अपने मेकअप को हाइलाइट किया था। मलाइका इस लुक में बेहद स्टनिंग लग रही थीं और उन्होंने हमें मेजर मेकअप गोल दिए। उनका मेकअप मेकअप आर्टिस्ट दिव्या चबलानी ने किया था। अगर आप मलाइका के इस लुक को रिक्रिएट करना चाहती हैं तो पढ़ें यह लेख-

जरूरी चीजें
• प्राइमर
• फाउंडेशन
• कंसीलर
• सेटिंग पाउडर
• पिंक ब्लश
• कंटूर
• हाइलाइटर
• गोल्डन आई शैडो
• ब्राउन आई शैडो
• फ्लैट आई शैडो ब्रश
• ब्लैक आईलाइनर
• ब्लैक आई पेंसिल
• मस्कारा
• आइब्रो पेंसिल
• मैट डार्क पिंक लिपस्टिक
• लिप लाइनर
• ब्यूटी ब्लेंडर
• ब्लश ब्रश
• कंटूर ब्रश
• सेटिंग स्प्रे
इन स्टेप्स को करें फॉलो
• चेहरे के टी-ज़ोन पर स्मूद लुक पाने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल करें।
• अब अपने चेहरे और गर्दन पर फाउंडेशन लगाएं। नम ब्यूटी ब्लेंडर का उपयोग करके इसे ब्लेंड करें।
• उसी नम ब्यूटी ब्लेंडर का उपयोग करके कंसीलर को अपनी आंखों के नीचे और अपनी लिड पर लगाएं।
• कंसीलर को सेट करने के लिए उसके ऊपर थोड़ा सा सेटिंग पाउडर लगाएं।
• वहीं अपने चेहरे को एक परफेक्ट लुक देने के लिए अपने चीकबोन्स और नाक को थोड़ा सा कंटूर करें। अपने चीक्स के एप्पल पर पिंक ब्लश लगाएं। इसके लिए आप ब्लश ब्रश का इस्तेमाल करें।
• अब आंखों की ओर बढ़ते हुए, फ्लैट आई शैडो ब्रश पर कुछ ब्राउन आई शैडो लें और इसे अपने क्रीज वाले हिस्से पर लगाएं। इसे तब तक ब्लेंड करते रहें जब तक आपको सही इंटेसिटी ना मिल जाए।
• उसी आई शैडो को अपनी लोअर लैश लाइन पर भी ड्रैग करें।
• अब, शिमरिंग गोल्डन आई शैडो लें और अब इसे अपनी लिड व टीयर-डक्ट पर लगाएं।
• अब ब्लैक आईलाइनर लेकर उसे ऊपरी लैश लाइन पर लगाएं। आप लाइनर को थिन लगाएं। इसके बाद आप अपनी निचली वॉटरलाइन पर ब्लैक आई पेंसिल या कोहल लगाएं। बोल्ड और मैसी इफेक्ट पाने के लिए कोहल को हल्का सा स्मज करें।
• अब अपनी पलकों पर मस्कारा का एक अच्छा कोट लगाएं। कुछ मिनट तक प्रतीक्षा करें जब तक कि यह सूख न जाए। फिर, दूसरा कोट लगाएं।
• हाइलाइटर को अपने चीकबोन्स, अपनी नाक के टिप और ब्रिज, आईब्रो बोन पर और क्यूपिड बो पर लगाएं।
• पिंक लिप लाइनर से अपने होठों को फिल करें।
• अपने होठों के ऊपरी और निचले हिस्से पर पिंक मैट लिपस्टिक लगाएं।
• अपने चेहरे पर कुछ सेटिंग स्प्रे छिड़क कर मेकअप को जगह पर सेट करें।
तो, आप मलाइका अरोड़ा के इस ग्लैम मेकअप लुक के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
