Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
पार्टी में मृणाल ठाकुर की तरह करना है बोल्ड मेकअप तो फॉलो करें यह स्टेप्स
यह तो हम सभी जानती हैं कि आपके स्टाइल में मेकअप एक गेम चेंजर के रूप में काम करता है। बॉलीवुड जगत में भी कई सारी एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो अपने मेकअप गेम को बेहद सीरियसली लेती हैं और हर बार एक न्यू लुक पाने के लिए आईशैडो पैलेट्स के कलर्स से लेकर लिपस्टिक शेड्स में काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं। उनमें से एक हैं मृणाल ठाकुर। सुपर 30 एक्ट्रेस वास्तव में एक मेकअप लवर हैं और अक्सर अपने ग्लैमरस लुक के साथ-साथ बोल्ड मेकअप से सबको हैरान करती हैं। हाल ही में, दिवा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। जिनमें एक बार फिर से उनका बोल्ड मेकअप अवतार देखने को मिला। डार्क पर्पल आई शैडो और पिंक लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को खास बनाया। तो चलिए देखते हैं कि आप मृणाल के इस मेकअप लुक को किस तरह रिक्रिएट कर सकती हैं-

आपको चाहिए
• प्राइमर
• फाउंडेशन
• कंसीलर
• सेटिंग पाउडर
• कंटूर
• ब्लश
• हाइलाइटर
• पर्पल आईशैडो
• शिमरिंग पर्पल आईशैडो
• फ्लैट आई शैडो ब्रश
• आईब्रो पेंसिल
• ब्लैक कोहल
• काजल
• ब्रोंजर
• पिंक लिप लाइनर
• पिंक लिपस्टिक
• ब्यूटी ब्लेंडर
• ब्लश ब्रश
• फेस कंटूर ब्रश
• स्मॉल कंटूर ब्रश
• ब्रोंज़र ब्रश
• सेटिंग स्प्रे

यूं करें अप्लाई
• सबसे पहले अपने पूरे चेहरे पर प्राइमर लगाएं और उंगलियों का उपयोग करके इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। कुछ मिनट तक प्रतीक्षा करें जब तक कि यह पूरी तरह से अब्जॉर्ब न हो जाए।
• इसके बाद, अपने चेहरे और गर्दन पर फाउंडेशन लगाएं। ब्यूटी ब्लेंडर के इस्तेमाल से इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
• अब आप बेहद कम मात्रा में कंसीलर लेकर उसे अपनी लिड और अंडर आई एरिया पर एक नम ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से अप्लाई करें। इसके बाद आप कंसीलर के उपर तुरंत कुछ सेटिंग पाउडर डैब करें ताकि वह अपनी जगह पर अच्छी तरह सेट हो जाए।
• अब आप फेस कंटूर ब्रश लेकर उसे कंटूर पैलेट में डिप करें। इसके बाद आप इस ब्रश की मदद से अपने चीकबोन्स को कंटूर करें।
• इसके बाद छोटे कंटूर ब्रश की मदद से आप अपनी नोज को भी कंटूर करें।
• अब आप ब्लश ब्रश का उपयोग करके अपने गालों के एप्पल्स पर ब्लश लगाएं।
• अब बारी आती है आई मेकअप करने की। इसके लिए आप फ्लैट आईशैडो ब्रश लेकर उसमें थोड़ा पर्पल आईशैडो लें। अब आप इसे अपनी आईज की क्रीज पर अप्लाई करें। अब आप इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि हार्श लाइन्स नजर ना आएं। हालांकि आईशैडो को ब्लेंड करते हुए उसकी इंटेसिटी को बनाए रखें।
• अब आप आईशैडो को अपनी आईलिड पर लगाएं। बोल्ड और ड्रामेटिक इफेक्ट देने के लिए आईशैडो को अपनी आंखों के आउटर कॉर्नर तक खींचें।
• अब, कुछ ग्लिटरिंग पर्पल आई शैडो लें और इसे ऊपरी लैश लाइन पर लगाएं। इसके बाद, वॉटरलाइन पर कुछ ब्लैक कोहल लगाएं।
• अब आईब्रो पेंसिल की मदद से अपनी आईब्रो को फिल करें और उसे एक डिफाइन लुक दें।
• इसके बाद अपनी आंखों की पलकों पर मस्कारा का अच्छा कोट लगाएं।
• अब ब्रोंज़र को ब्रॉन्ज़र ब्रश पर लें और इसका उपयोग अपने फोरहेड पर करें।
• अब आप अपने फेस के हाई प्वाइंट्स पर हाईलाइटर का इस्तेमाल करें। जैसे- चीकबोन्स, टिप और नाक का ब्रिज और आपके क्यूपिड बो।
• अब, फुलर लुक पाने के लिए पिंक लिप लाइनर का उपयोग करके अपने होंठों को फिल करें। इसके बाद अपने होठों के ऊपरी और निचले हिस्से पर पिंक रंग की लिपस्टिक लगाएं।
• अब अपने फेस पर मेकअप को लॉक करने के लिए अपने चेहरे पर कुछ सेटिंग स्प्रे छिड़कें।
तो, क्या अब आप इस बोल्ड मेकअप लुक में रॉक करने के लिए तैयार हैं? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
