Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
नई मेकअप आर्टिस्ट के पास जरूर होने चाहिए ये मेकअप ब्रश
आजकल की लड़कियां पार्लर में जाकर मेकअप करवाने की जगह खुद ही मेकअप करना पसंद करती है। सोशल मीडिया पर कई मेकअप वीडियो वायरल रहते है जिसमें मेकअप करना सीखाया जाता है। अगर आप भी नई नई मेकअप आर्टिस्ट बनी हैं तो आपको मेकअप प्रोडक्ट के साथ साथ मेकअप टूल्स की भी जरुरत होगी।

फ्लॉलेस मेकअप के लिए मेकअप प्रोडक्ट के साथ साथ मेकअप टूल्स का भी अहम रोल होता है। मेकअप टूल्स आपका मेकअप बिगाड़ भी सकते है और लुक को खास भी बना सकते है। ऐसे में सही मेकअप टूल्स होना चाहिए। आइए जानते हैं आपके पास मेकअप के लिए कितने और कैसे ब्रश होने चाहिए।

कबुकी ब्रश
कबुकी ब्रश घना होता है लेकिन इस ब्रश का टॉप फ्लैट होता है। इस ब्रश का इस्तेमाल फाउंडेशन को ब्लेंड करने के लिए उपयोग किया जाता है। कबुकी ब्रश अच्छा कवरेज देता है। इस ब्रश की मदद से आप अपने मेकअप को आसानी से स्प्रेड कर सकते है। इस ब्रश की मदद से आप क्रीम, लिक्विड और पाउडर फाउंडेशन आसानी से लगा सकते हैं।

पैडल ब्रश
पैडल फाउंडेशन ब्रश घना और चपटा होता है। इस ब्रश की बनावट पैडल जैसी होती है इसलिए इसे पैडल ब्रश के नाम से जाना जाता है। इस ब्रश की मदद से ज्यादा कवरेज मिलता है। पैडल ब्रश की मदद से फाउंडेशन के चेहरे पर अच्छे से ब्लेंड किया जाता है। इस ब्रश का इस्तेमाल प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट करते हैं। लिक्विड फाउंडेशन के लिए पैडल ब्रश काफी अच्छा माना जाता है।

ब्लश ब्रश
मेकअप के लिए ब्लश काफी जरूरी होता है। ब्लश ब्रश पाउडर ब्रश के मुकाबले छोटा होता है लेकिन ब्लश ब्रश काफी फूला हुआ और फ्लफी होता है। ब्लश ब्रश की मदद से आप ब्लश को सीधे अपने चीक्स पर लगा सकते है। अच्छे से ब्लश लगाने से चेहरे पर गुलाबी निखार आता है।

पाउडर ब्रश
मेकअप बेस बनाने के बाद फाउंडेशन पाउडर लगाने के लिए पाउडर ब्रश काफी अच्छा होता है। पाउडर ब्रश बड़े और फ्लफी होते है। यह ब्रश काफी बड़ा और फ्लफी होता हैह जिससे पाउडर बहुत ही जल्दी और आसानी से चेहरे पर लग जाते है। यह ब्रश क्रीम और लिक्विड फाउंडेशन के लिए सही नहीं होता है। क्रीम और लिक्विड फाउंडेशन के लिए कबुकी ब्रश ही अच्छा होता है।

हाइलाइट ब्रश
हाइलाइट के बिना मेकअप अधुरा लगता है। चेहरे पर परफेक्ट तरीके से हाइलाइट लगाने के लिए हाइलाइट ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। हाइलाइट ब्रश चपटा और चौड़ा होता है जिससे आप चीक बोन्स पर आसानी से हाइलाइटर लगा सकते हैं।

फ्लैट आईशैडो ब्रश
फ्लैट आईशैडो ब्रश पैडल की ब्रश की तरह होता है। इस ब्रश का केवल साइज छोटा होता है। फ्लैट आईशैडो ब्रश काफी चपटा और सपाट होता है। इस ब्रश का इस्तेमाल आईशैडो को लगाने के लिए किया जाता है।

फ्लकी आईमेकअप ब्रश
परफेक्ट आई मेकअप के लिए आईशैडो को अच्छे से ब्लेंड करना जरूरी होता है। आई मेकअप ब्लेंड करने के लिए आप फ्लफी ब्रश का इस्तेमाल कर सकते है। इस ब्रश की मदद से आप आंखों को डिफाइन कर सकते हैं। इस ब्रश की मदद से आप आंखों के किनारे को शार्प लाइन दे सकते है।

स्मज ब्रश
आई मेकअप के लिए लोअर लाइन पर आईशैडो को ब्लेंड किया जाता है। आईशैडो को ब्लेंड करने के लिए स्मज ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। इस ब्रश का यूज आप स्मोकि आई मेकअप के दौरान भी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
