Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
ब्लू आईमेकअप में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं निया शर्मा
निया शर्मा टीवी की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो सिर्फ अपने स्टाइल से ही नहीं, बल्कि मेकअप से भी नए गोल्स सेट करती हैं। वास्तव में, वह अपने आई मेकअप लुक के साथ ड्रामा क्रिएट करने के लिए जानी जाती हैं। हालांकि हमने पिछले कुछ महीनों में एक्ट्रेस को कई अलग-अलग आईलाइनर कलर्स कैरी किए हुए देखा है, लेकिन ऐसा लगता है कि ब्लू कलर यकीनन उनका फेवरिट शेड है। दरअसल, निया एक बार नहीं, बल्कि कई बार एक ही शेड के आईलाइनर को कई बार फ्लॉन्ट किया है। हाल ही में निया ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें वह एक बार फिर ब्लू आईलाइनर में बेहद शानदार लग रही थीं। तो, आइए हम उनके आईलाइनर और उसके फुल मेकअप लुक पर ध्यान दें और इसे डिकोड करें।

तो, निया शर्मा ने अपने आई मेकअप लुक के साथ बोल्ड लुक कैरी किया। फोटोशूट की तस्वीरों में वह ब्लू स्पार्कलिंग आईलाइनर को फ्लॉन्ट करते हुए नजरए आईं। उन्होंने शिमरिंग मैटेलिक ब्लू आईलाइनर को अपने मेकअप का हिस्सा बनाया। निया ने अपनी ऊपरी लैश लाइन पर एक मोटी लाइन अप्लाई की, जिससे वह आई शैडो टच भी दे रहा था। जमाई राजा एक्ट्रेस ने विंग्ड लुक क्रिएट करने के लिए अपनी आंखों के बाहरी कोने तक लाइन को बढ़ाया और यह बिल्कुल ऑन-पॉइंट था। सिर्फ आईलाइनर ही नहीं, निया ने बड़े नीले रंग के आई लैशेस भी पहने थे, जो उनके ब्लू आई मेकअप लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहे थे। उन्होंने अपनी लैशेज को मस्कारा से कोट किया। हालांकि, लोअर वाटर लाइन के लिए उन्होंने व्हाइट आई पेंसिल को चुना और उसे सॉफ्टली अप्लाई किया।

दिवा ने अपनी क्रीज पर न्यूट्रल-टोन्ड आई शैडो का चुनाव किया और उसे कुछ हद तक अपनी लोअर लैश लाइन पर भी अप्लाई किया। उनकी फिल्ड आईब्रो नेचुरल लुक दे रही थीं। वहीं चीकबोन्स को कंटूरेड करके एक सॉफ्ट ब्लश के एक टिंट के साथ हाईलाइट किया। लिप्स को उन्होंने पिंक लिपस्टिक लुक दिया, जिस पर ग्लॉस लुक काी अच्छा लग रहा था। निया ने अपने चेहरे के टी-ज़ोन, चीकबोन्स, और क्यूपिड बो के साथ-साथ जॉलाइन को कंटूरेड व हाईलाइट किया। वहीं अगर आउटफिट की बात हो तो निया ने स्काई ब्लू स्कर्ट-टॉप सेट पहन रखा था। उनकी स्कर्ट भी आइलाइनर की तरह ही ड्रामेटिक लुक क्रिएट कर रही थी, क्योंकि इसमें कई लेयर वाला रफल्ड लुक था। निया ने अपने हेयर्स को अपने साइड-पार्टेड स्ट्रेट लुक दिया और उसमें वह की दिख रही थीं।
तो, निया शर्मा के इस मेकअप लुक के बारे में आपका क्या ख्याल है? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
