Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
हनीमून पर फोटो परफेक्ट दिखने के लिए इन आसान टिप्स से करें मेकअप
एक तरफ आपकी शादी की तारीख नजदीक आ रही है और दूसरी तरफ आप मेकअप के मामले में बहुत पीछे हैं। आपकी शादी के सारे फंक्शन तो बहुत अच्छे से निकल जाएंगे, जहां आप हर मौके पर सबसे खूबसूरत भी नजर आएंगी और ये सब मुमकिन हो पायेगा आपकी मेकअप आर्टिस्ट की मदद से। मगर आपको हनीमून की तैयारी भी तो करनी है।

शादी की सभी रस्में निभाने के बाद जब आप अपने पार्टनर के साथ अकेले घूमने फिरने में समय बिताएंगी तब आप चाहती होंगी कि आप अपने बेस्ट लुक में रहें। आपकी हनीमून फोटोज को परफेक्ट बनाने के लिए हमारे पास कुछ आसान से मेकअप टिप्स हैं और इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप मेकअप करने में एक्सपर्ट हों।

इसे बेहद सिंपल रखें
आप बेसिक से इसकी शुरुआत कर सकती हैं। आप रोजाना की तरह क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करें। इसे फॉलो करके ही आपका आधा काम हो जाएगा।

सही फाउंडेशन का करें चुनाव
मेकअप की शुरुआत करने से पहले सही शेड के फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल करना जरूरी है। अपनी स्किन टोन से एक टोन हल्का शेड लें जो त्वचा पर बेस की तरह काम करेगा।

आंखों या फिर लिप्स पर करें फोकस
इस बात पर ध्यान देना बहुत जरुरी है कि आप या तो आंखों को फोकस करें या फिर अपने लिप्स पर। आंखों और लिप्स दोनों पर मेकअप करने से ये थोड़ा ज्यादा लग सकता है। आप काजल पेंसिल के बाद मस्कारा लगा लें और अपने लिप्स पर सिर्फ ग्लॉस लगाकर सिंपल ही रहने दें। आप इसके उलट सारा फोकस लिप्स पर भी ला सकती हैं और इसके लिए आपको पिंक, रेड या कोई डार्क कलर की लिप शेड लगानी है और आंखों पर सिर्फ काजल लगाएं।

सनस्क्रीन लगाना ना भूलें
अगर आप अपनी ट्रिप से टैन और सनबर्न के साथ वापस नहीं आना चाहती हैं तो सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल ना भूलें। आप बचाव के लिए सीधे त्वचा पर सनस्क्रीन लगाएं और इसके बाद ही अपना मेकअप करें।

अपने नाईट रूटीन को न भूलें
हनीमून पर आप बहुत बिजी रह सकती हैं लेकिन अपनी नाईट ब्यूटी रूटीन को नजरअंदाज ना करें। मेकअप के साथ बिल्कुल ना सोएं। मेकअप रिमूवर या लोशन की मदद से अपना सारा मेकअप हटा लें। अपने चेहरे को धोएं और फिर फेस पर नेचुरल ऑयल या मॉइश्चराइजर लगाएं और लिप्स पर बाम लगा लें। इससे स्किन में नमी बनी रहेगी। मेकअप हटाकर सोने से त्वचा को सांस लेने का मौका मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
