Latest Updates
-
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार
वैलेंटाइन डे पर फ्लॉलेस मेकअप लुक के लिए फॉलो करें ये क्विक टिप्स, इंस्टाग्राम पर शेयर करें खूबसूरत फोटो
फरवरी का महीना कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इस महीने को प्यार का महीना कहा जाए तो कोई गलत बात नहीं होगी। प्रेमी जोड़े साल भर इस महीने का इंतजार करते हैं। फरवरी महीने के दूसरे वीक को वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। वैलेंटाइन 7 दिनों तक रहता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है वह 14 फरवरी को वैलेंडाइन डे होता है। वैलेंटाइन डे के दिन कपल्स एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं वहीं इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन डे को लेकर महिलाएं में काफी क्रेज देखने को मिलता है।

वैलेंटाइन डे के लिए महिलाएं कई दिन पहले ही तैयारी शुरू कर देती हैं। वैलेंटाइन डे पर खूबसूरत लुक के लिए महिलाओं को सेल्फ केयर पर काफी ध्यान देना चाहिए। प्यार के इस स्पेशल डे पर महिलाएं फ्लॉलेस लुक के लिए क्विक मेकअप रूटीन फॉलो करना पसंद करती हैं। आप भी वैलेंटाइन डे पर स्टनिंग लुक के लिए इन क्विक मेकअप रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।

चेहरा क्लीन करें
फ्लॉलेस लुक के लिए चेहरा क्लीन करना बहुत जरूरी होता है। खासकर जब आप मेकअप करने जा रही है तो अपना चेहरा जरूर साफ करें। फेस क्लींजर से चेहरा साफ करें इससे चेहरे की गंदगी और ऑयल हट जाएंगे। चेहरा साफ करने के लिए अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें।

क्विक मेकअप के लिए फाउंडेशन के साथ मिक्स करें मॉइश्चराइजर
ग्लोइंग और क्विक मेकअप लुक के लिए अपने फाउंडेशन के साथ मॉइश्चराइजर मिक्स करें। मॉइश्चराइजर और फाउंडेशन मिक्स करके चेहरे पर लगाने से लाइट मेकअप लुक मिलता है जिससे आपक मेकअप नेचुरल लगेगा। मॉइश्चराइजर और फाउंडेशन को बराबर मात्रा में मिक्स करें। इसके बाद इसे चेहरे पर ब्लेंडर की मदद से लगाएं।

हाइलाइटर
इन दिनों बिना हाइलाइट मेकअप अधूरा लगता है। हाइलाइट का इस्तेमाल फीचर को हाइलाइट करने के लिए किया जाता है। नेचुरल लुक के लिए आप हाइलाइट का इस्तेमाल भी दो तरह से कर सकते हैं। हाइलाइटर को चीक्स बोन्स, नोज ब्रिज और लिप्स पर लगाएं। इसके बाद उंगलियों में थोड़ा सा हाइलाइटर लेकर आंखों पर लगाएं। इससे आपको आई मेकअप नहीं करना पड़ेगा।

लिपस्टिक की मदद से करें चीक्स और लिप्स मेकअप
क्विक मेकअप के लिए आप आप लिपस्टिक की मदद से ब्लशर भी लगा सकते हैं। एक लिपस्टिक लें इसे लिप्स पर लगाने लें। इसके बाद थोड़ी लिपस्टिक अपने चीक्स पर लगाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। इससे आपको नेचुरल ब्लश लुक मिलेगा। लिपस्टिक को ब्लशर की तरह इस्तेमाल करने के लिए आप अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करें।

मस्कारा
इन दिनों नेचुरल और नो मेकअप लुक के लिए महिलाएं केवल मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं। आप भी वैलेंटाइन डे के दिन क्विक और नेचुरल मेकअप के लिए केवल मस्कारा का इस्तेमाल करें। मस्कारा लगाने से आपकी पलके घनी नजर आएंगी।



Click it and Unblock the Notifications