Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
मेकअप वाइप्स का यूज करना स्किन के लिए खतरनाक, जानें किस तरह से करता है डैमेज
मेकअप वाइप्स आप सभी के वैनिटी बैग का हिस्सा है। जिससे आप अपने चेहरे को कभी भी, कहीं भी साफ कर सकती हैं। आप मेकअप वाइप्स से अपने मेकअप को साफ करती है, लेकिन क्या आपने इस बात पर गौर किया है कि वाइप्स से साफ करने के बाद आपका चेहरा कैसा हो जाता है ? मेकअप वाइप्स आपकी स्किन को खुरदुरा बना देता है, इससे आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। आइये जानते हैं ये कैसे और किस तरह से आपकी त्वचा के लिए नुकसानदेह है-
आपको मेकअप वाइप्स का उपयोग क्यों नहीं करना चाहिए
मेकअप वाइप्स के इस्तेमाल से अपनी त्वचा को गंभीर नुकसान हो सकता है। मेकअप वाइप्स का यूज नहीं करना चाहिए क्योंकि ये सुरक्षित नहीं होते हैं। इससे ना केवल आपकी स्किन को नुकसान पहुंचता है बल्कि और भी कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती है।

अपनी त्वचा को प्राकृतिक तेलों से दूर करता है
आपके चेहरे में नेचुरल ऑयल होता है जो धूल और चेहरे के मेकअप को त्वचा में जानें से रोकता है। लेकिन मेकअप वाइप्स से साफ करने से वो नेचुरल ऑयल भी निकल जाता है, क्योंकि वाइप्स में हार्ड केमिकल्स होते हैं। ये त्वचा से प्राकृतिक तेल और नमी छीन लेते हैं। इससे आपकी त्वचा को काफी रफ और संवेदनशील हो जाती है। इसके साथ ही बाहर की गंदगी भी त्वचा के अंदर प्रवेश करने लगती है।

वाइप्स आपकी त्वचा को साफ नहीं करते हैं
मेकअप वाइप्स वास्तव में काम नहीं करते। उनका काम बस चेहरे पर लगे मेकअप को साफ करना होता है। लेकिन फिर भी पूरा मेकअप इससे साफ नहीं होता। आपको दूसरे तरीके भी अपनाने पड़ जाते हैं।
मेकअप वाइप्स से स्किन से मेकअप की बाहरी परत हट जाती है और वो क्लियर लगती है। लेकिन आपके स्किन की सफाई तब तक नहीं हो सकती है तब तक उसे पानी से ना धोया जाए। वाइप्स आपके पोर्स को साफ नहीं करते हैं इसलिए मेकअप के अवशेष वहीं रह जाते हैं।

आंखों के मेकअप हटाने के लिए नहीं है सेफ
मेकअप वाइप्स में हार्ड केमिकल होते हैं, जिससे आपको आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। आंखों की स्किन काफी सेंसेटिव होती है, वाइप्स में मौजूद कैमिकल्स की वजह से आपकी आंखों की स्किन पर रैशेज आ सकते हैं।

पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं
मेकअप वाइप्स का आप दोबारा यूज नहीं कर सकते, इस लिहाज से ये पर्यावरण फ्रेंडली नहीं होते हैं। आप ऐसे प्रोडक्ट्स पर स्विच करे जो इनवॉयरमेंट फ्रैंडली हो साथ ही उनका दोबारा यूज भी हो सके। क्योंक मेकअप वाइप्स को री-सायकल नहीं किया जा सकता। इसे आप यूज करने के बाद फेंक देते है। जो आपके और प्रकृति के लिए सेफ नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
