Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लाल लिपस्टिक से हो गई हैं बोर, तो ट्राय करें ये 5 शेड्स और पाएं ग्लैमरस लुक
महिलाओं को मेकअप बहुत पसंद होता है। मेकअप में महिलाओं को लिपस्टिक बहुत पसंद होती है। महिलाएं अक्सर पार्टी के दौरान रेड लिपस्टिक लगाती हैं। रेड लिपस्टिक महिलाओं पर बहुत ही खास लगाता है। आकर्षक लुक के लिए महिलाएं रेड कलर की लिपस्टिक कैरी करती हैं।

इन दिनों रेड लिपस्टिक का ट्रेंड देखने को नहीं मिल रहा हैं। एक्ट्रेस लेकर आम महिलाएं रेड लिपस्टिक लगाने की बजाए न्यूड शेड और डिफरेंट डार्क कलर लगाना पसंद कर रही हैं। चलिए जानते है उन पांच शेड्स के बारे में जिन्हें आप रेड लिपस्टिक की जगह लगा सकते हैं।

मोव कलर
बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों मोव कलर लिपस्टिक का इस्तेमाल कर रही हैं। रेड कारपेट और इवेंट के दौरान बी टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस मोव कलर लिपस्टिक का इस्तेमाल कर रही है। यह शेड हर तरह के स्किन टोन पर सूट करता हैं। रेड लिपस्टिक की जगह आप इस शेड का यूज कर सकती है।

बेरी शेड
लिपस्टिक लगाने से मेकअप में निखार आता है। अगर आप अपने लुक में बदलाव लाना चाहती है तो आप बेरी शेड लगा सकती हैं। इससे आपको डिफरेंट लुक मिलेगा। ब्लैक और व्हाइट ड्रेस के साथ बेरी कलर बहुत सुंदर लगेगा। नैचुरल मेकअप के साथ आप बेरी शेड को लगा सकती है। इससे आपको खूबसूरत लुक मिलेगा।

हॉट पिंक शेड
रेड कलर की जगह आप हॉट पिंक शेड को भी लगा सकती हैं। हॉट पिंक कलर बहुत ही कॉमन है, इसे आप आसानी से लगा सकती हैं। हॉट पिंक कलर में महिलाएं बहुत ही बोल्ड लगती हैं। हॉट पिंक शेड को आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

रोजवुड पिंक शेड
पिंक कलर का ये शेड आप ऑफिस में या फिर कॉलेज हर मौके पर ट्राई कर सकती हैं। इस पिंक कलर से आपको क्लासी लुक मिलेगा। यह कलर आपकी पर्सनैलिटी पर खूब जंचेगा।

प्लम शेड लिपस्टिक
अगर आप डार्क कलर लगाना चाहती है तो आप प्लम शेड लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। प्लम शेड कलर का इस्तेमाल कर आप बोल्ड लुक कैरी कर सकती हैं। प्लम शेड का इस्तेमाल अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी एक्ट्रेस करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
