Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रूबीना दिलैक की तरह समर्स में आप भी लगा सकती हैं ऑरेंज आईलाइनर
रूबीना दिलैक को टीवी जगह की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। उनके स्टाइल की खास बात यह है कि उसमें एलीगेंस होता है, जो उन्हें दूसरों से काफी अलग बनाता है। हाल ही में रूबीन ने बिग बॉस 14 जीता, फिर वह मरजानिया गाने में नजर आईं, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया। अब वह जल्द ही टीवी सीरियल शक्ति- अस्तित्व के एहसास में वापसी करने के लिए तैयार है, जिसमें उन्हें देखने के लिए उनके फैन्स काफी उत्सुक हैं। वैसे अपनी एक्टिंग के अलावा रूबीना अपने स्टाइल और मेकअप से भी सबको इंप्रेस करती हैं।

हाल ही में रूबीना ने एक बार फिर से अपने मेकअप गेम को प्ले किया और समर में मेकअप के कुछ नए गोल्स सेट किए। रूबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह ऑरेंज आईलाइनर लुक में दिखाई दी। उन्होंने इस कलर से अपने आई लुक को पॉप किया, हालांकि उन्होंने इसे बेहद ही बैलेंस तरीके से अप्लाई किया। तो, आइए हम रूबीना के मेकअप पर एक नज़र डालें-

तो, रुबीना दिलैक ने शूटिंग के सेट से अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। जिसमें उन्होंने विंग्ड स्टाइल में ऑरेंज आईलाइनर अप्लाई किया, जो उन पर काफी सूट कर रहा था। उनका आईलाइनर शेड ब्राइट और थिक था, जिसे उन्होंने विंग्ड लुक देने के लिए अपनी आंखों के बाहरी कोने तक लगाया। अपने आई मेकअप लुक को बैलेंस करने के लिए रूबीना ने काजल व आईशैडो को स्किप किया। अपनी लैशेज को पारिभाषित करने के लिए रूबीना ने मस्कारा अप्लाई किया। उनकी आई ब्रो परफेक्टली फिल्ड और वेल डिफाइन थी। सॉफ्ट ब्लश का एक टिंट और पिंक लिपस्टिक ने उनके लुक को और भी खास बनाया। दिवा का बेस फ्लॉलेस था, जिसमें वह बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही थी। वहीं हेयर्स को उन्होंने साइड पार्टिड हैवी कर्ल्ड लुक दिया।
रूबीना का मेकअप और बाल बिल्कुल परफेक्ट लग रहे थे और सारा श्रेय उसके हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट को जाता है। इतना ही नहीं, रूबीना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी टीम का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने लिखा कि ’चीयर्स! मेरे लोगों के लिए, जिन्होंने मुझे अच्छा दिखाते हैं Styled by: @ashnaamakhijani Outfit: @thecinnamonstitch @melange_pr Soupy curls by: @hairbyshardajadhav। वहीं अगर आउटफिट की बात तो रूबीना ने इस लुक में एक बुना हुआ पिंक ऑफ शोल्डर स्वेटर को पहना। इसके साथ उन्होंने वॉच और बैंगल को पेयर किया।
तो, ऑरेंज आईलाइनर में रुबीना दिलैक के इस लुक के बारे में आपका क्या ख्याल है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
