Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हाई पोनीटेल विद बीड्स लुक में बेहद रॉकिंग लग रही हैं शनाया कपूर, देखें
शनाया कपूर ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू ना किया हो, लेकिन उन्होंने अपने शानदार लुक्स से पहले ही काफी पॉपुलैरिटी और एक अलग पहचान हासिल कर ली है। अक्सर, वह अपनी बेहतरीन तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं और उनकी आकर्षक तस्वीरों से अपनी नज़रें हटाना असंभव हो जाता है। हाल ही में फिर से, उनके एक लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हुई, जहां उनके आउटफिट और मेकअप के अलावा हेयरस्टाइल ने भी सबका ध्यान खींचा। शनाया ने इस फोटोशूट के लिए हाई पोनीटेल लुक को चुना, लेकिन उन्होंने इसे एक बेहद ही स्टाइलिश तरीके से बनाया। उन्होंने हाई पोनीटेल को कलरफुल हेयर बीड्स की मदद से सजाया था, जो हमें 90 के दशक में वापस ले गया। तो, आइए उनके हेयरस्टाइल पर करीब से नज़र डालें और इसके बारे में विस्तार से चर्चा करें।

तो फोटोशूट के लिए शनाया कपूर ने अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट किया और शानदार हेयरस्टाइल कैरी किया। उनके हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने स्टार किड का यह स्टाइलिश हेयरस्टाइल बनाया और इसने यकीनन हर किसी को पूरी तरह से प्रभावित किया। उसने पहले उसके सभी बालों को एक ब्लैक हेयर टाई की मदद से हाई पोनीटेल में बांध दिया। फिर उसने शनाया की पोनीटेल को ब्लो-ड्राई किया जिससे उनकी पोनीटेल में एक अतिरिक्त वॉल्यूम एड किया। फिर उसने पीचू, ब्राउन और मैरून कलर में कुछ हेयर बीड्स को शनाया के सिर के ऊपर टक दिया। स्टाइलिस्ट ने शनाया के बेबी हेयर को भी फोरहेड पर छोटे स्टोन्स और बहुत सारे ग्लिटर की मदद से सजाया।

वैसे सिर्फ शनाया का हेयरस्टाइल ही नहीं, बल्कि उनका मेकअप भी बहुत अच्छा था, जो उनके फैशन गेम को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। शनाया ने प्राइमर, फाउंडेशन और कंसीलर के सही अनुपात के साथ बेस को फ्लॉलेस रखा। उसके माथे, नाक और चीकबोन्स को पूरी तरह से कंटूर किया था और हाइलाइटर से थोड़ा हाइलाइट भी किया। वहीं अगर उनके आंखों के मेकअप की बात करें तो, दिवा की पलकों, क्रीज वाले हिस्से और निचली लैश लाइन को पिंक आई शैडो अप्लाई किया था, जिस पर ग्लिटर और क्लीयर ग्लॉस उनके आई मेकअप को और भी खास बना रहा था। लैशेज पर मस्कारा और डिफाइन्ड ब्रो उनके आई मेकअप को कॉम्पलीमेंट कर रही थीं। उसने अपने चीकबोन्स के एप्पल्स पर पिंक कलर के टिंट ब्लश को अप्लाई किया। वहीं लिप्स को पिंक कलर दिया। शनाया का मेकअप उनकी मेकअप आर्टिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने बड़ी बारीकी से किया था और वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं अगर बात आउटफिट की हो तो शनाया ने एक बेज रंग की ब्रालेट पहनी थी जिसमें ब्लैक स्ट्रिंग्स थे और उसने इसे ब्लैक लेदर पैंट के साथ पेयर किया। स्टार किड ने अपने लुक को एक जोड़ी ब्लैक शूज़ के साथ पूरा किया और अपने लुक को हग्गी इयररिंग्स और रिंग्स से कंप्लीट किया।
तो, आप शनाया कपूर के इस हेयरस्टाइल के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
