Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
पेस्टल शेड्स में बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं शहनाज गिल
पेस्टल कलर्स इन दिनों काफी डिमांड में है। स्वीट पिंक से लेकर सूदिंग ब्लू और ब्यूटीफुल येलो कलर, सटल पेस्टल टोन इस मौसम के लिए एकदम परफेक्ट है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि आप पेस्टल कलर्स को बतौर आउटफिट ही कैरी करें, यह मेकअप में भी उतने ब्यूटीफुल लगते हैं। यहां तक कि, सेलेब्रिटीज भी अपने डेली मेकअप लुक के रूप में पेस्टल कलर्स का चयन कर रहे हैं। पेस्टल मेकअप की बात करें तो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल भी इन दिनों एक के बाद एक अपने पेस्टल मेकअप लुक्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में, शोना शोना स्टार ने दो पेस्टल मेकअप मेकअप गुलाबी और नीले ब्लू कलर से अपने लुक को रॉक किया। इन पेस्टल शेड्स में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। तो, आइए हम उसके दोनों मेकअप लुक्स पर करीब से नज़र डालें और अपना फेवरिट सलेक्ट करें।

शहनाज गिल का पेस्टल ब्लू मेकअप लुक
शहनाज गिल ने अपनी ब्लू ड्रेस को पेस्टल ब्लू आई मेकअप के साथ टीमअप किया और इसमें वह हमेशा की तरह ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने सटल पेस्टल ब्लू आईशैडो को चुना और उसे अपनी आईलिड पर लगाया। उन्होंनें आईशैडो को अच्छी तरह ब्लेंड किया, जिससे उन्हें एक सॉफ्टर और सटल इंटेसिटी मिली। आईशैडो के टॉप पर उन्होंने हल्का सा क्लियर ग्लॉस लगाया, जिसने उनकी आईलिड को एक ग्लॉसी लुक दिया। शहनाज़ ने उसी आई शैडो को अपनी निचली लैश लाइन पर लगाया और अपनी पलकों को मस्कारा से कोट किया। उसकी ब्रो अच्छी तरह से फिल्ड और डिफाइन्ड थीं। वहीं, अपने चीक्स के एप्पल्स पर उन्होंने पिंक ब्लश लगाया और फिर मैट पिंक लिपस्टिक को अप्लाई किया। शहनाज ने अपने होठों को पिंक कलर के लिप लाइनर से ओवरलाइन किया, जिसने उन्हें एक फिनिशिंग लुक दिया।

शहनाज गिल का पेस्टल पिंक मेकअप लुक
शहनाज गिल ने पेस्टल पिंक मेकअप लुक से धमाल मचा दिया, यह वेडिंग या किसी फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है। उसके मेकअप बेस को स्मूद लुक देने के बाद पेस्टल पिंक आई शैडो को अप्लाई किया। उसके बाद उन्होंने उसे अच्छी तरह ब्लेंड किया। इसके बाद उन्होंने क्रीज वाले हिस्से पर क्लियर ग्लॉस लगाया, जिससे उनका आई मेकअप ग्लैम हो गया। अभिनेत्री ने अपनी ऊपरी और निचली पलकों पर मस्कारा लगाया। उसके चीकबोन्स पर पिंक ब्लश और हाईलाइटर को अप्लाई किया। शहनाज़ ने अपने लुक को एक पिंक लिपस्टिक शेड के साथ पूरा किया और इसमें वह स्टनिंग लग रही थीं।
तो, शहनाज़ गिल के पेस्टल मेकअप लुक्स के बारे में आप क्या सोचते हैं? आपको कौन सा मेकअप लुक अधिक पसंद आया? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
