Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
छोटी आंखों वाली महिलाएं बॉलीवुड स्टाइल में करें आई मेकअप, आंखे दिखेंगी बड़ी और खूबसूरत

आंखे शरीर का वो हिस्सा है, जो आपके आवभाव को दिखाता है। आपकी खुशी, दुख, गुस्सा, सब बस आपकी आंखों से ही पता चल जाता है। ये आपके शरीर का सबसे नाजुक हुस्सा होती है। महिलाएं अपनी आंखों का बहुत ध्यान रखती हैं। इसे सुंदर दिखाने के लिए कई तरह के मेकअप करती हैं। लेकिन कई महिलाओं की आंखे छोटी होती हैं, ऐसे में हर आई मेकअप आपके चेहरे पर सूट नहीं करता है।
आपके आंखों के वॉटरलाइन पर सफेद आई पेंसिल यूज, पलकों को कर्ल करके, और अच्छी क्वालिटी के मस्कारे का यूज करके आप अपनी छोटी आंखों को खूबसूरत दिखा सकती हैं। इन चीजों का यूज आपकी छोटी आंखों को बड़ा लुक देगा। बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस ऐसी हैं जिसकी आंखें छोटी हैं, लेकिन वो इस तरह आई मेकअप करती हैं कि उनकी आंखे बड़ी दिखे। अगर आप भी अपनी छोटी आंखों से परेशान है तो ये आर्टिकल आखिर तक जरुर पढ़ें। आज हम आपको बॉलीवुड स्टाइल कुछ आई मेकअप टिप्स देंगे, जिसके बाद आपकी छोटी आंखें भी काफी आकर्षित लगेंगी।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा अपनी आंखों से सब कुछ कह जाती हैं। भले अनुष्का की आंखें छोटी हैं, लेकिन दिखने में वो बहुत सुंदर है। सिर्फ काजल और मस्कारा लगाकर अनुष्का अपनी आंखों को आकर्षित दिखाती हैं।

परिणीति चौपड़ा
परिणीति चौपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी आंखों से खेलना अच्छे से जानकी हैं। परिणीति कभी भी ओवर द टॉप आई मेकअप नहीं करती हैं। उन्हें पता है उनकी छोटी आंखों के लिए किस तरह का आई मेकअप अच्छा होगा। चोड़ा काजल और शिमरी शेडो से एक्ट्रेस अपनी आंखों को सुंदर दिखाती हैं।

आलिया भट्ट
आज कल आलिया अपनी फिल्म ब्राह्मस्त्र को लेकर काफी चर्चा में हैं। आलिया दिखने में काफी क्यूट और अक्ट्रैटिव हैं। आलिया भट्ट की भी आंखें छोटी हैं। जिसे वो हेवी काजल और मस्कारा से हेवी लुक देती हैं। अपनी छोटी आखों की वजह से आलिया कभी बिना काजल के नजर नहीं आती हैं।

नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी ने एक सुपरमॉडल से एक्ट्रेस बनने का सफर पूरा किया है। नरगिस को अच्छे से पता है कि उन्हे अपनी आंखों को किस तरह सुंदर दिखाना है। आप एक्ट्रेस के आकर्षिक आई मेकअप से टिप लें सकती हैं।

लारा दत्ता
एक्ट्रेस लारा दत्ता की आंखें छोटी हैं। लेकिन वो अपनी आंखों पर मस्कारा और लाइनिंग लगाकर उन्हे आकर्षक बना लेती हैं।

सोनम कपूर
सोनम कपूर की आंखें भी छोटी हैं, लेकिन वाइब्रेंट है। लो अपनी आंखों के साथ कोई एक्सपेरिमेंट करना पसंद नहीं करती। अपनी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए सोनम सिर्फ मस्कारा का यूज करती हैं।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर गहरी और छोटी आंखें हैं। एक्ट्रेस बोल्ड आई शैडो और फ्लेसिस से अपनी आंखों को बड़ी और सुंदर दिखाती हैं। आप इस तरह से भी अपनी आंखों को बड़ा दिखा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
