Latest Updates
-
Rajasthani Village Style Besan Kadhi Recipe: पारंपरिक स्वाद वाली कढ़ी अब घर पर बनाएं -
Nautapa 2026: 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा, भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए जरूर अपनाएं ये असरदार उपाय -
कॉफी से चेहरा कैसे साफ करें? कॉफी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें तो निखर उठेगी त्वचा -
Traditional Rajasthani Bajra Roti Recipe: सर्दियों के लिए सेहतमंद और स्वादिष्ट रोटी बनाने का आसान तरीका -
Brother's Day 2026 Wishes: बचपन की शरारतें...ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: रविवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Sunday Morning to Night Nihari Recipe: धीमी आंच पर पकाएं और पाएं रेस्टोरेंट जैसा लजीज स्वाद -
Kainchi Dham जाने का है प्लान तो रुकने की टेंशन करें खत्म, जानिए कहां मिलेंगे सबसे सस्ते और बेस्ट होटल्स -
Happy Brother's Day 2026 Shayari: प्यारा भाई यह मेरा, ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये शायरियां -
Restaurant Style Papdi Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट
समर्स में चाहिए एक यूनिक लुक तो सोनम की तरह बनाएं ट्विस्टेड पोनीटेल
बी-टाउन की फैशनिस्टा के नाम से जानी जाने वाली सोनम कपूर आहूजा इंडस्ट्री की वह अभिनेत्री हैं, जिनका फैशन वॉर्डरोब यंग गर्ल को हमेशा प्रेरित करता है। हालाँकि, अगर आप उनका इंस्टाग्राम देखते हैं तो आप देखेंगी कि सोनम कपूर सिर्फ आउटफिट या फैशन के मामले में ही बेस्ट नहीं है, बल्कि उनका मेकअप भी काफी इंप्रेसिव होता है और हमेशा सबका ध्यान आकर्षित करता है। हाल ही में सोनम ने एक बार फिर यह साबित किया कि उन्हें यूं ही स्टाइल डीवा नहीं कहा जाता। इन लेटेस्ट तस्वीरों में वह ग्लैम मेकअप लुक में नजर आ रही थीं। मेकअप के अलावा, उनका हेयरस्टाइल भी काफी खास था। इस लुक में सोनम से हेयर्स को ट्विस्टेड पोनीटेल लुक दिया। तो, आइए हम उनके हेयरस्टाइल और मेकअप पर एक क्विक नज़र डालें और इसके बारे में विस्तार से बात करें।

तो अपनी लेटेस्ट तस्वीर में, सोनम कपूर आहूजा को ग्लैम मेकअप लुक में और मेजर ब्यूटी गोल्स सेट करते हुए देखा गया। उन्होंने फाउंडेशन और कंसीलर की मदद से एक फ्लॉलेस बेस बनाया। उनका यह मिनिमल बेस लुक काफी इंप्रेसिव था। इस लुक में सोनम ने अपनी आईब्रो को सॉफ्टली फिल दिया, ताकि यह नेचुरल और ब्यूटीफुल दिख सके। नीरजा अभिनेत्री ने अपनी लोअर
वॉटरलाइन पर ब्लैक कोहल को अप्लाई किया और ऊपरी वॉटरलाइन को टाइटलाइन्ड किया। सोनम ने फॉल्स आईलैशेज और उस पर मस्कारा कोट के जरिए अपनी आंखों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाया। उन्होंने अपने क्रीज और लिड्स पर भूरे रंग का आईशैडो लगाया और चीक्स को कंटूर किया। सॉफ्ट ब्लश और न्यूड पिंक लिप शेड ने उनके लुक को और भी ज्यादा उभार दिया।

वहीं इस लुक में सोनम का हेयरस्टाइल भी खास था। उन्होंने ट्विस्टेड पोनीटेल हेयरस्टाइल कैरी किया। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले सोनम कपूर ने सबसे पहले अपने बालों को सेंटर से पार्ट किया। उसके बाद उन्होंने दोनों साइड से अपने बालों को ट्विस्ट किया। और पोनीटेल के रूप में टाई किया। उन्होंने अपने पोनीटेल को लाइट वेव्स लुक दिया, जिसके कारण उनका हेयरस्टाइल और भी ज्यादा खास लग रहा था। उसके बालों और मेकअप के अलावा, यह उसकी एफिल टॉवर शेप्ड ईयररिंग्स भी काफी शाइन कर रहे थे और हर किसी का ध्यान खींच रहे थे। कुल मिलाकर, अभिनेत्री सुपर स्टनिंग लग रही थी।
तो, आपको सोनम कपूर आहूजा का यह मेकअप और हेयरस्टाइल लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications