Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बिंदी के बिना अधूरा है सोलह श्रृंगार, करवा चौथ पर लगाएं ये ट्रेंडी बिंदी
इस साल करवा चौथ 4 नवंबर को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए ये व्रत बहुत ही खास होता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ के दिन हर महिला दुल्हन की तरह तैयार होती है।

सोलह श्रृंगार बिना बिंदी के अधुरा लगता है। इस करवा चौथ पर ट्रेंडी बिंदी का यूज कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लग सकती हैं। इस करवा चौथ पर डिफरेंट लुक कैरी करना चाहती है तो इन डिजाइन की बंदी करें ट्राई।

नग वाली बिंदी
स्टोन बिंदी गोल्डन और सिल्वर दो कलर में आती हैं। इस बिंदी को मैरिड वूमन के साथ साथ कुंवारी लड़कियां भी स्टोन बिंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं। बिंदी आप अपने चेहरे के अनुसार लें। कुछ लोगों के फेस पर बड़ी स्टोन बिंदी अच्छी लगती हैं तो वहीं कुछ लोगों के फेस पर छोटी बिंदी बहुत अच्छी लगती हैं।

रेड गोल बिंदी
सिंपल रेड गोल बिंदी हमेशा से ही ट्रेंड में बनी रहती हैं। रेड बिंदी किसी बी आउटफिट के साथ मैच कर सकती हैं। गोल मीडियम साइज की बिंदी हर चेहरे पर सूट करती हैं। अगर आपका गोल चेहरा है तो आप रेड गोल बिंदी लगा सकती हैं।

कुमकुम बिंदी
इस करवा चौथ डिफरेंट लुक के लिए आप कुमकुम मराठी बिंदी लगा सकती हैं। कुमकुम बिंदी इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। आप साड़ी के साथ मराटी डिजाइन वाली बिंदी लगा सकती है। मराठी बिंदी की खास बात है कि इसे आप गीले सिंदूर से भी माथे पर लगा सकती हैं। करवा चौथ पर इस डिजाइन को आप लगा सकती हैं।

बंगाली बिंदी
करवा चौथ पर आप बंगाली बिंदी भी लगा सकती हैं। साड़ी के साथ बड़ी बिंदी चेहरे पर अच्छी लगती हैं। इस करवा चौथ पर डिफरेंट लुक के लिए आप बंगाली बिंदी लगा सकती हैं। आप अपने चेहरे के अनुसार बड़ी बिंदी लगाएं।

लंबी बिंदी
ट्रेडिशन लुक के साथ कई महिलाएं लंबी बिंदी लगाना पसंद करती हैं। आप अपने आउटफिट्स और फेस के हिसाब से चेहरे पर लंबी बिंदी का लगा सकती हैं। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो लंबी बिंदी के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

करवा चौथ पर लगाएं छोटी बिंदी
करवा चौथ पर आप साड़ी और सूट के साथ छोटी बिंदी लग सकती हैं। छोटी बिंदी चेहरे पर बहुत ही सुंदर लगती हैं। छोटी बिंदी में कई तरह के डिजाइन आते हैं लेकिन सिंपल गोल डिजाइन वाली बिंदी सबसे ज्यादा सुंदर लगती हैं। आप भी अपनी ड्रेस और मेकअप के अनुसार छोटी बिंदी लगा सकती हैं।

डिजाइनर बिंदी डिजाइन करवा चौथ के लिए
करवा चौथ पर कुछ महिलाएं हैवी साड़ी और हैवी मेकअप करती हैं। ऐसे में महिलाएं डिजाइनर बिंदी लगाना पसंद करती हैं। करवा चौथ के दिनों में स्टोन, गोल्डन दाने और मोतियों से सजी बिंदी मार्केट मे काफी मिलती हैं। इस करवा चौथ आप हैवी मेकअप कर रही है तो डिजाइनर बिंदी जरुर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
