Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
डार्क सर्कल और पिंपल के दाग धब्बों को ठीक करने के लिए ये रहें स्टेप बाय स्टेप गाइड
डार्क सर्कल और पिंपल किसी भी महिला की खूबसूरती की कम कर देते हैं। महिलाएं डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। महिलाएं डार्क सर्कल हटाने के लिए केमिकल और घरेलू उपाय करती है लेकिन डार्क सर्कल कम नहीं होता है। कई बार डार्क सर्कल कम नींद लेने और ज्यादा तनाव लेने की वजह से भी होता है। पार्टी और फंक्शन के दौरान डार्क सर्कल और पिंपल सारा लुक खराब कर देते हैं। आप भी डार्क सर्कल और पिंपल से परेशान है तो आप मेकअप की मदद से डार्क सर्कल और पिंपल को आसानी से छिपा सकते हैं। चलिए जानते है मेकअप से डार्क सर्कल और पिंपल छिपाने के स्टेप बाय स्टेप तरीके।

मेकअप से पहले आंखों में लगाएं बर्फ
मेकअप करने से पहले आंखों के नीचे बर्फ लगाएं। बर्फ लगाने से आंखों क पफीनेस कम हो जाती है। अगर आपके पास आइज पैक नहीं है तो आप ठंडी स्पून का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कलर करेक्टर
डार्क सर्कल और दाग धब्बों को छिपाने के लिए कलर करेक्टर काफी असरदार है। कलर करेक्टर्स लगाने से डार्क सर्कल और पिंपल को आसानी से छिपाया जा सकता है। ग्रीन कलर का कलर करेक्टर स्किन की रेडनेस को कम करता है। पीच और ऑरेंज कलर का कलर करेक्टर आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करता है।

फाउंडेशन से बनाएं मेकअप बेस
दाग धब्बों और डार्क सर्कल पर कलर करेक्टर लगाने के बाद चेहरे पर मीडियम टू फुल कवरेज वाला फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन लगाने से आपकी स्किन ग्लो करेंगी। इवन टोन्ड लुक के लिए फाउंडेशने को अच्छे से ब्लेंड करें। परफेक्ट फिनिश लुक के लिए फाउंडेशन को अच्छे से ब्लेंड करें।

कंसीलर
फाउंडेशन लगाने के बाद दाग धब्बे छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। कंसीलर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे छिप जाते है और इवन टोन लुक मिलता है कंसीलर हमेशा अपनी स्किन टोन से एक या फिर दो शेड हल्के कंसीलर का इस्तेमाल करें। गलत स्किन टोन कंसीलर का इस्तेमाल करने से आपका सारा लुक खराब भी हो सकता है। हमेशा मेकअप प्रोडक्ट स्किन टोन के अनुसार करना चाहिए।

लूज पाउडर
परफेक्ट मेकअप और ग्लोइंग स्किन के लिए मेकअप बेस बनाने के बाद लूज पाउडर का इस्तेमाल करें। लूज पाउडर लगाने से मेकअप दिनभर टिका रहता है। फ्लॉलेस मैट मेकअप लुक के लिए लूज पाउडर का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
