Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
5 मिनट में सिंपल ऑफिस लुक से पाएं वेडिंग पार्टी मेकअप लुक, फॉलो करें ये स्टेप
वेडिंग सीजन चल रहा है। वेडिंग सीजन में खूबसूरत मेकअप करके हर महिला जाना चाहती है लेकिन वर्किंग महिलाएं काफी बिजी होती है जिस वजह से वह पार्टी में जाने के लिए कई बार स्टनिंग मेकअप नहीं कर पाती है। पार्टी में जाने से पहले 40 से 50 मिनट मेकअप करना काफी मुश्किल हो जाता है।

पार्टी में जाने से पहले महिला मेकअप करना पसंद करती है क्योंकि मेकअप करने से खूबसूरत लुक आता है। वेडिंग पार्टी में जाने के लिए आप अपने ऑफिस सटल मेकअप को 5 मिनट में ग्लैम पार्टी मेकअप में चेंज कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे आप अपने ऑफिस लुक को वेडिंग लुक में चेंज कर सकती हैं।

ब्राइट लिपस्टिक और ब्लशर
सिंपल ऑफिस लुक को वेडिंग पार्टी लुक में चेंज करने के लिए आप ब्राइट कलर की लिपस्टिक और ब्लशर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऑफिस में जाने से पहले अधिकतर महिलाएं बीबी और फाउंडेश लगाती है। ऐसे में आपको बेस बनाने की जरुरत नहीं है। आप कोई भी अपने पसंद का डार्क शेड लिपस्टिक और पिंक कलर का ब्लशर लगाएं। ब्लशर लगाने से चेहरे पर ग्लो आएगा।

हाइलाइट का करें इस्तेमाल
ऑफिस में काम करने से चेहरे पर थकान सी रहती है। रात को पार्टी में जाने के लिए आप अपने ऑफिस लुक को चेंज करने के लिए हाइलाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चीकबोन्स, नोज पर हाइलाइट लगाएं। हाइलाइट लगाने से आपके चेहरे पर ग्लो आएगा।

हेयरस्टाइल
ऑफिस लुक को पार्टी लुक में चेंज करने के लिए हेयरस्टाइल काफी जरुरी है। वेडिंग पार्टी में महिलाएं अक्सर इंडियन आउटफिट पहनती है। एथनिक आउटफिट के साथ आप सिंपल बन हेयरस्टाइल बना लें। सिंपल हेयरस्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देगा। बन हेयरस्टाइल बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है।

कलरफुल लाइनर
ऑफिस लुक को खूबसूरत मेकअप लुक में चेंज करने के लिए आप कलरफुल लाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप डार्क ग्रीन या फिर ब्लू कलर के लाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कलरफुल लाइनर लगाना बेहद आसान है। आप ब्राउन कलर का लाइनर भी लग सकते हैं।

ज्वेलरी
ऑफिस लुक को पार्टी लुक में चेंज करने के लिए ज्वेलरी बहुत जरुरी है। इन दिनों चौकर नेकलेस काफी ट्रेंड में है। अगर आप कुर्ता या फिर साड़ी कैरी करती है तो आप चौकर नेकलेस कैरी कर सकती हैं। चौकर नेकलेस कैरी करने से आपको खूबसूरत और स्टाइलिश लुक मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
