Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
स्ट्रेच मार्क्स की वजह से आती है शर्म, तो इन मेकअप टिप्स को आजमाएं
कई महिलाएं अपने शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स को लेकर काफी परेशान रहती है। जब शरीर में अचानक बदलाव आने से त्वचा में खिचाव आता है जिसकी वजह से स्किन पर कुछ निशान उभर जाते है, जिन्हें स्ट्रेच मार्क्स कहा जाता है। बता दें कि कई तरह के स्ट्रेच मार्क्स होते हैं, जरुरी नहीं है कि प्रेगनेंसी के बाद भी शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स आएं कई बार 13 साल की उम्र में जांघो और बूब्स पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।

जिसकी वजह से कई बार शार्ट ड्रेसेस पहनते समय स्ट्रेच मार्क्स नजर आते हैं जिसकी वजह महिलाओं को शर्मिंदा फील होता है। इसी वजह से महिलाएं स्टाइलिश कपड़े नहीं कैरी कर पाती हैं। अगर आप भी अपने स्ट्रेच मार्क्स को लेकर परेशान है तो आप खास मेकअप टिप्स से अपने स्ट्रेच मार्क्स को छिपा सकती हैं।

फाउंडेशन
अगर आप अपने स्ट्रेच मार्क्स की वजह से स्टाइलिश ड्रेस कैरी नहीं कर पाती है तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं हैं। आप अपने स्ट्रेच मार्क्स को छिपाने के लिए फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान स्ट्रेच मार्क्स को चिपाने के लिए केवल स्ट्रेच मार्क्स पर ही फाउंडेशन लगाने की जरुरत नहीं है स्ट्रेच मार्क्स को पूरा कवर करते हुए काफी ज्यादा हिस्से तक फाउंडेशन लगाना चाहिए।

कंसीलर
कंसीलर का इस्तेमाल चेहरे के दाग धब्बों को छिपाने के लिए किया जाता है, लेकिन कंसीलर के इस्तेमाल से आप अपने शरीर के स्ट्रेच मार्क्स को भी छिपा सकती हैं। लेकिन कंसीलर का इस्तेमाल अपनी स्किन टोन के हिसाब से करना चाहिए। स्किन टोन के कंसीलर के इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से छिपाया जा सकता है।

मेकअप का सही तरीका
कई बार महिलाएं फाउंडेशन लगाकर स्ट्रेच मार्क्स को छिपा लेती है लेकिन कुछ समय बाद फाउंडेशन हटने लग जाता है जिसकी वजह से महिलाओं को ज्यादा शर्मिंदा होना पड़ जाता हैं। ऐसे में आपको स्ट्रेच मार्क्स को छिपाते समय सही से मेकअप करना चाहिए। फाउंडेशन लगाने के बाद उसके ऊपर सेटिंग पाउडर लगाना चाहिए। सेटिंग पाउडर लगाने के बाद स्ट्रेच मार्क्स पर मेकअप काफी देर तक रहता है।

हाइलाइटर
हाइलाइटर का इस्तेमाल चेहरे के फीचर को उभारने के लिए किया जाता है। हाइलाइटर का इस्तेमाल स्ट्रेच मार्स्क को छिपाने के लिए किया जा सकता है लेकिन हाइलाइटर का इस्तेमाल बूब्स के स्ट्रेच मार्स्क को छिपाने के लिए कर सकते हैं। बता दें कि कुछ महिलाएं क्लीवेज टॉप पहनना चाहती है लेकिन स्ट्रेच मार्स्क की वजह से नहीं पहन पाती हैं। अगर आपको क्लीवेज टॉप पहनना है तो आप हाइलाइटर का इस्तेमाल कर ना केवल स्ट्रेच मार्स्क को छिपा सकती है बल्कि सेक्सी लुक भी पा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
