Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई
कम मेकअप में भी खूबसूरत दिखने के लिए खुशी कपूर से लें इंस्पिरेशन

श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर अपनी बहन जाह्नवी कपूर को सुंदरता में पूरी टक्कर देती हैं। खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो अपनी लेटेस्ट फोस्टो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। खूशी कपूर का इंस्टाग्राम अकाउंट आपके लिए किसी फैशन और मेकअप बुक से कम नहीं है। एक्ट्रेस कम मेकअप के साथ एक्ट्रैक्टिव कैसे दिख सकते हैं, इसका सबसे बेहतर उदाहरण है। खुशी कपूर बेहतरीन आउटफिट्स के साथ कम मेकअप कैरी करना पसंद करती हैं। जिसके साथ वो अपने फैंस को कम में भी खूबसूरत दिखने का मंत्र देती हैं। यह कोई सीक्रेट नहीं है कि खुशी कपूर अपने स्टाइल से समझौता किए बिना आसानी से ब्रंच आउटफिट्स को कैरी करती हैं। तो आइए जानते हैं खुशी कपूर कम मेकअप में भी इतनी खूबसूरत कैसे दिखती हैं।
खुशी कपूर की तरह कम मेकअप में भी एक्ट्रैक्टिव दिखने के लिए सबसे पहले आप अपनी आंखों के आस-पास के एरिया को हाइड्रेट करें। फिर अपनी आंखों पर आइक्रीम को अप्लाई करें। इसके बाद चेहरे और गर्दन पर एक बराबर लेयर में मॉइश्चराइजर लगाएं। अब लिप्स को मुलायम और हाइड्रेट रखने के लिए उस पर बाम लगाए।
अपने फेस के बेस पर सबसे पहले मॉइश्चराइज करने के लिए सीरम या प्राइमर का यूज करें। इसके बाद अपनी स्किन पर ब्रश की मदद से फाउंडेशन अप्लाई करें। स्किन के जिन क्षेत्रों में ज्यादा जरूरत हो आप वहां अधिक फाउंडेशन लगा सकते हैं। अब आंखों के नीचे पीच कलर करेक्टिंग क्रीम लगाएं और फिर ऊपर से कंसीलर लगाएं। अगर आपके पास कम आइब्रो है, तो अपनी आंखों को ज्यादा एक्ट्रैक्टिव दिखाने के लिए ब्लैक आइब्रो पेंसिल का य़ूज करें। आप अपने आंखों पर मैट ब्राउन आइ शैडो का भी यूज कर सकते हैं। फिर आंखों के ऊपर आई लाइनर और आंखों के नीचे काजल अप्लाई करें।
अपने फेस के हाई पॉइंट्स पर हाइलाइटर लगाएं, और अपनी उंगलियों की मदद से स्किन के साथ मिला दें। अब अपने चीकबोन्स पर पिंक ब्लश लगाएं और अच्छे से ब्लेंड करें। आखिर में आप अपने लिप्स पर लगे लिप बाम को हटा कर मैट लिप न्यूड शेड को लिप्स पर लगा लें। इन टिप्स को फॉलों करके आप कम मेकअप के साथ भी खुद को किसी भी पार्टी के लिए तैयार कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications