Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Valentine's Day पर अपने पार्टनर का दिल जीतने के लिए सोनम कपूर से लें मेकअप टिप्स

बॉलीवुड में जब भी फैशनिस्टा और ग्लैमरस डीवाज की बात की जाती है तो सोनम कपूर का नाम उस लिस्ट में टॉप पर शामिल होता है। एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने फैशन के साथ स्टाइल और खूबसूरती के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनके स्टाइल को कई लड़कियां फॉलो करती हैं। रेड कार्पेट की बात हो या फिर पार्टीज की एक्ट्रेस अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरने में कभी नाकाम नहीं हुई हैं। ऐसे में अगर आप इस वैलेंटाइन डे अगर अपने स्पेशल वन के साथ किसी स्पेशल डेट पर जा रही हैं तो सोनम कपूर से कुछ ब्यूटी लेशन्स ले सकती हैं।
1. रेड लिपस्टिक है परफेक्ट
वैसे तो मार्केट में कई कलर के लिपस्टिक शेड्स आसानी से उपलब्ध हैं। लेकिन वैलेंटाइन डे के लिए रेड लिपस्टिक शेड से बेहतर क्या हो सकता है। सोनम कपूर ने कई बार ये साबित किया है कि रेड लिपस्टिक कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है। आपके हर लुक्स और हर तरह के मेकअप के साथ रेड कलर की लिपस्टिक परफेक्ट लगती है।
2. ब्लश भी है जरूरी
आपका मेकअप ब्लश के बिना अधूरा ही है। मेकअप में एक अलग चमक जोड़ने के लिए ब्लश बहुत जरूरी होता है। आप पीच से लेकर न्यूड पिंक कलर का ब्लश अपने मेकअप में जोड़ सकती है। ऐसा करने से आपकी स्किन भी सोनम कपूर की तरह निखरी हुई नजर आएगी। इतना ही नहीं आपके स्पेशल वन की नजरें भी आप पर ही टिकी रह जाएंगी।
3. कैट आईलाइनर
वैलेंटाइन डे के दिन डेट पर जाने के लिए सिंपल लुक अच्छा ऑप्शन नहीं है। ऐसे में आप अपने लुक को एक्ट्रेक्टिव बनाने के लिए कैट आईलाइनर कैरी कर सकती हैं। रेड लिपस्टिक की ही तरह कैट आईलाइनर भी कभी आउट ऑफ फैशन नहीं जाता है।
4. हेयर-डू
आपका मेकअप हेयर स्टाइल के बिना अधूरा है। आप वैलेंटाइन डे के लिए अपने मेकअप के साथ हेयर स्टाइल पर भी फोकस करें। सोनम कपूर अपने हर आउटफिट के साथ यूनिक हेयर स्टाइल कैरी करती हैं। फिर चाहे वो बन हो या फिर पॉनीटेल या ओपन हेयर स्टाइल। ऐसे में आप सोनम कपूर के इंस्टाग्राम आकाउंट से उनके स्टाइलिश हेयर स्टाइल में से कोई भी हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications