Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
इस फेस्टिव सीजन दिखना चाहती हैं सबसे अलग, तारा सुतारिया से लें मेकअप टिप्स

फेस्टिव सीजन चल रहा है, ऐसे में महिलाएं अपने मेकअप के लिए किसी न किसी एक्ट्रेस से ब्यूटी और मेकअप टिप्स लेती है। जिसे कॉपी करके आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। आज हम आपके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया के मेकअप टिप्स आइडियाज लेकर आए हैं। जिसे कैरी कर आप इस दिवाली खुद को सबसे अलग और सुंदर दिखा पाएंगी।

डार्क आईशैडो
आईशैडो के साथ एक्सपेरिमेंट करना आसान काम नहीं है। गलत तरह से आईशैडो लगाने से आप बीमार या थके हुए भी लग सकती हैं। लेकिन हमेशा से मेकअप की दीवानी रहने वाली तारा सुतारिया अपने आई मेकअप के लिए नई-नई चीजें ट्राई करती रहती है। आप भी एक्ट्रेस की तरह डार्क आईशैडो ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके फेस को एक अलग लुक मिलेगा।

कंटॉरिंग आपके चेहरे को देता है नया लुक
तारा सुतारिया चीकबोन्स को इनहेंस करना पसंद करती है। जिसके लिए वो अपने फैस को कंटॉरिंग की मदद से हाइलाइट करती है। मेकअप हैक्स के मामले में, तारा सुतारिया ब्रश के साथ हाइलाइटिंग पाउडर भी लगाना पसंद करती हैं। और चमकदार फिनिश पाने के लिए शाइन सेटिंग स्प्रे का यूज करती हैं। तारा सुतरिया अपने गालों पर ब्लश के लिए अपनी लिपस्टिक का यूज करती हैं, ताकि उनक फेश को "राइट फ्लश लुक" मिल सके।

लिपस्टिक शेड
तारा सुतारिया अक्सर न्यूड लिपस्टिक शेड लगाना पसंद करती है। इस तरह के लिपस्टिक शेड आपके हर तरह के लुक के साथ जाते है। आप वेस्टर्न से ट्रेडिशनल तक इस तरह के शेड को कैरी कर सकती है। ये आपके चेहरे को एक एलीगेंट लुक देता है।

हेयरस्टाइल में बनाए हाई पोनीटेल
एक्ट्रेस तारा सुतारिया अक्सर हाई पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाती है। आप चाहे तो इनके इस हेयर स्टाइल को कैरी कर सकती है। अगर आप इसे अपने घर पर बनाना चाहती है तो अपने चीकबोन्स के साथ तिरछे संरेखित करें, और इसे वापस कस कर खींचें। इसके बाद हेयर पर स्प्रे कर इसे सेट करें।

DIY फेस मास्क
मार्केट में स्किन केयर को लेकर कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। लेकिन इन चीजों में आपके स्किन के लिए क्या बेस्ट है। तारा सुतारिया के मुताबिक वो DIY स्किन केयर के साथ जाना पसंद करती है। होममेड फेस मास्क उन्हें पसंद है, जो बचपन से उनकी दादी बनाती है। इसमें दही, हल्दी, बेसन और शहद का यूज किया जाता है। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाती है।



Click it and Unblock the Notifications