Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
तारा सुतारिया से सीखें परफेक्ट ब्लश लगाना, पाएं फ्रेश और गुलाबी मेकअप लुक
तारा सुतारिया बी टाउन की यंग एक्ट्रेस हैं। तारा सुतारिया बी टाउन की नई फैशनीस्ता है। तारा का मेकअप और फैशन स्टाइल अक्सर चर्चा में बना रहता है। तारा सुतारिया का ब्यूटी और मेकअप सेंस काफी अच्छा है, तारा अक्सर ट्रेंडी मेकअप फॉलो करती हैं उनके मेकअप में गलती निकालना बहुत ही मुश्किल है। तारा सुतारिया अक्सर नेचुरल लुक मेकअप कैरी करती है, खासकर ब्लश।

तारा सुतारिया मेकअप में ब्लश का काफी अच्छे से इस्तेमाल करती हैं। ब्लश लगाने से मेकअप लुक आता है ब्लश आपके मेकअप में चार चांद भी लगा सकता है वहीं ब्लश आपका मेकअप खराब भी कर सकता है। आप तारा सुतारिया से ब्लश लगाने की सही टैक्नीक सीख सकते हैं। बता दें कि तारा सुतारिया तीन तरह से ब्लश लगाती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके मेकअप और ब्लश लगाने के 3 स्टाइल।

तारा से सीखें ब्लश लगाने का सबसे ट्रेंडी तरीका
खूबसूरत पिंक लुक मेकअप के लिए ब्लश बहुत ही जरुरी होता है। पिछले कुछ सालों में मेकअप में ब्लश का महत्व काफी बढ़ गया है। ब्लश का इस्तेमाल कर फीचर्स अच्छे से उभरकर आते है। ब्लश लगाने से स्किन फ्रेश नजर आती है। महिलाएं अक्सर गालों पर ब्लश लगाती है जो कि आसानी से दिख जाता है लेकिन आप तारा सुतारिया की तरह ब्लश लगाएंगी तो यह एकदम फ्रेश और नेचुरल नजर आएगा। तारा सुतारिया कभी भी ब्लश को केवल गालो पर नहीं लगाती है। ब्लश को गालों पर लगाने से साथ हल्का सा नोज ब्रिज पर लगाएं। ब्लश को चीकबोन्स के ऊपर से लेकर नाक और गालों तक लगाएं। इससे आपको रियल लुक मिलेगा। ब्लश लगाने के लिए आप क्रीम, जेल और लिक्विड ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं।

तारा सुतारिया से सीखें क्लासिक ब्लश लगाना
क्लासिक ब्लश लगाना सबसे आम तरीका है। ब्लश लगाने के लिए सबसे पहले गालों पर ब्लश लगाएं। इसके बाद ब्लश को अच्छे ब्लेंड कर दें। क्लासिक ब्लश को हर स्किन टाइप और स्किन शेप की महिलाएं लगा सकती हैं। क्लासिक ब्लश लगाने से गुलाबी निखार आता है।

चीकबोन्स पर लगाएं ब्लश
अगर आपको तारा सुतारिया की तरह बोन स्ट्रक्टर मेकअप पसंद है तो आप ब्लश को चीकबोन पर लगा सकती हैं। चीकबोन पर सही तरीके से ब्लश लगाने के लिए आप अपना मुंह थोड़ा खोल लें इसके बाद चीकबोन पर ब्लश लगाएं। चीकबोन पर पिंक ब्लश लगाने से सॉफ्ट लुक आता है।



Click it and Unblock the Notifications
