Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
Summer Makeup Tips: गर्मियों में पसीने से नहीं बहेगा मेकअप, बस फॉलो करें यह टिप्स
गर्मियां आ चुकी हैं और अब यकीनन आप अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक में एक्सपेरिमेंट करने के बारे में बारे में सोच रही होंगी। यकीनन इस मौसम में स्कर्ट से लेकर शॉर्ट ड्रेस तक को स्टाइल किया जा सकता है।
लेकिन जिस चीज को लेकर सबसे ज्यादा प्रॉब्लम होती है, वह है मेकअप। गर्मी के मौसम में मेकअप करना यकीनन काफी चैलेंजिंग होता है। दरअसल, इस मौसम में अत्यधिक हीट, पसीना और धूल-मिट्टी आदि आपके मेकअप को खराब कर सकते हैं। इसलिए, यह जरूरी हो जाता है कि इस मौसम में आप मेकअप करते हुए कुछ बातों का खास ख्याल रखें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गर्मियों के मेकअप लुक के लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं-

लेस इस मोर है समर मेकअप ट्रिक
आमतौर पर, मेकअप के जरिए एक परफेक्ट लुक पाने के लिए हम सभी एक के बाद एक कई मेकअप प्रोडक्ट्स को अप्लाई करती हैं। हालांकि, जब गर्मियों की बात आती है, तो ऐसे में आप इसे कम से कम ही अप्लाई करें। कोशिश करें कि आप मेकअप के दौरान फाउंडेशन को स्किप कर दें और केवल कंसीलर का ही इस्तेमाल करें। आप चाहें तो अपने लुक को पूरा करने के लिए टिंटेड मॉइश्चराइजर और न्यूड लिपस्टिक शेड्स का इस्तेमाल करें। आप जितने कम उत्पादों का उपयोग करेंगे, उतना ही आपका लुक अच्छा लगेगा और उनके खराब होने की संभावना भी कम होगी।

भूल से भी ना भूलें सनस्क्रीन
गर्मी के मौसम में सूरज की तेज किरणें हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए, एक नियम जिसका सभी को किसी भी मौसम में पालन करना चाहिए, वह है सनस्क्रीन का उपयोग करना। एसपीएफ़ 30 या उससे अधिक सन प्रोटेक्शन क्रीम का इस्तेमाल करें। यह न केवल धूप से आपकी स्किन की रक्षा करेगा, बल्कि मेकअप के लिए आपको एक बेस भी प्रदान करेगा।

वाटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में अधिकतर पसीना आता है, जिससे मेकअप खराब हो जाता है। इसलिए, अपने लुक को खराब होने से बचाने के लिए, आपको वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स को ही चुनना चाहिए, ताकि मेकअप पसीने के कारण खराब ना हो।

ब्रॉन्ज़र का करें इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में आपको ऐसे किसी भी मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, जो बहुत अधिक शाइनी हो। शिमर्स आपके लुक में तो चार चांद लगा देते हैं लेकिन पसीने से चेहरा और भी चमकदार हो जाता है। इसके बजाय, आपको पाउडर ब्रॉन्ज़र का इस्तेमाल करना चाहिए, जो आपकी स्किन के साथ आसानी से मिक्स हो और पसीने व गर्मी के कारण खराब ना हो।

सेटिंग स्प्रे का जरूर इस्तेमाल करें
यदि आप अपने मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाना चाहती हैं, तो ऐसे में आपको एक सेटिंग स्प्रे का उपयोग अवश्य करना चाहिए। यह मेकअप को ना केवल जगह पर रखता है, बल्कि उसके जल्दी खराब होने या पसीने से बहने की संभावना को भी कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
