Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Nude MakeUp Trend: साल 2022 में इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सेट किया न्यूड मेकअप का ट्रेंड

मेकअप महिलाओं को सबसे ज्यादा प्यारा होता है। हर फंक्शन, इवेंट पर खुद को वो सबसे बेहतर बनाने के लिए यूनिक और एक्ट्रेक्टिव मेकअप को चुनती हैं। साल का अंत आ गया है। हर साल की तरह इस साल भी कई एक्ट्रेस ने अपने मेकअप से लोगों को चौंका दिया है। कुछ एक्ट्रेस ने बोल्ड मेकअप तो कई एक्ट्रेसेस ने शिमर मेकअप से लोगों का ध्यान अपने ओर आकर्षित किया। लेकिन साल 2022 में ज्यादा बॉलीवुड एक्ट्रेस द्वारा न्यूड मेकअप को ज्यादा पसंद किया गया। खासकर इन एक्ट्रेस ने ये साबित कर दिया कि अगर सही तरीके से किया जाए तो न्यूड मेकअप भी आपको यूनिक लुक दें सकता है। तो आइए देखते हैं इस साल बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने किस तरह न्यूड मेकअप के साथ अपने फैंस के दिलों पर राज किया।

जाह्नवी कपूर
जाह्ववी कपूर जहां जाती हैं अपनी पॉजीटिवी से लोगों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ ही देती हैं। सादगी में ही खूबसूरती है इस बात को जाह्नवी ने अपने इस लुक से साबित कर दिया है। पीले रंग की इस साड़ी में में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप किया है। जो इनके फेस पर अलग ही ग्लो दे रहा है।

कैटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ विक्की कौशल से शादी के बाद अक्सर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आती हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे दूर दूर तक हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादा मेकअप की जरूरत भी नहीं होती। जिसका सबूत उनकी इस तस्वीर से मिल रहा है। अपने इस साड़ी लुक के साथ कैटरीना ने न्यूड मेकअप किया है। जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अक्सर बोल्ड मेकअप के लिए जानी जाती हैं, लेकिन गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों से इस साल सबको अपना दिवाना बना दिया है। अपनी इन फिल्मों के दौरान किए मेकअप से इन्होने साबित कर दिया की कम मेकअप में भी महिलाएं खूबसूरत दिख सकती हैं। गंगूबाई फिल्म में स्लीवलेस ब्लाउज, मेसी बन, लाल बिंदी, और फूल के साथ पहनी गई साड़ी में एक्ट्रेस ने अपने न्यूड मेकअप लुक से सबको हैरान कर दिया। जिसमें आलिया की खूबसूरती के आगे कई एक्ट्रेस की सुंदरता फेल होती नजर आई।

अनन्या पांडे
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बेज कलर की शीयर साड़ी को स्ट्रैप्ड ब्लाउज के साथ कैरी किया। अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने चोकर नेकपीस पहना है। जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। लेकिन अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप लुक कैरी किया है। जिसमें उन्होने लोगों को ये यकीन दिलाने का काम किया है कि शादी फंक्शन या बड़ी पार्टी के लिए आप न्यूड मेकअप को अपनी चॉइस बना सकते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस बात को साबित कर दिया है कि ब्यूटी वर्ल्ड में न्यूड मेकअप इस साल काफी ट्रेंड में रहा है। लेकिन अब देखने वाली बात ये है कि साल 2023 में ये एक्ट्रेस कौन सा नया ब्यूटी ट्रेंड सेट करती हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
