Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सूखे और टूटे हुए मेकअप को रियूज करने के लिए इन ब्यूटी हैक्स का करें इस्तेमाल
खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं मेकअप करती है। हर महिला के पास अपना मेकअप किट होता है। लंबे समय तक मेकअप रखा रहने से मेकअप प्रोडक्ट सूखने लगते है। कई बार मेकअप सूखने के बाद मेकअप टूटने लगता है। एक बार मेकअप टूटने के बाद महिलाएं मेकअप को खराब समझकर फेंक देती हैं।

क्या आप जानते हैं टूटे हुए मेकअप को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। चलिए जानते हैं ब्यूटी हैक्स के बारे में जिसका इस्तेमाल कर आप अपने मेकअप को नया बना सकते हैं।

कॉम्पैक्ट पाउडर
मेकअप करते समय कई बार कॉम्पैक गिरकर टूट जाता है। टूटा हुआ कॉम्पैक्ट पाउडर महिलाएं फेंक देती है। क्या आप जानते हैं कॉम्पैक्ट पाउडर को दोबारा से यूज किया जा सकता है। टूटे हुए कॉम्पैक्ट पाउडर को जिप बैग में डालकर क्रश करके बारीक पाउडर बना लें। इसके बाद इसे साफ बॉक्स में डालकर अल्कोहल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसके बाद इस गीले पाउडर पर टिश्यू पेपर रखकर इसे हल्का सा दबाएं और कॉम्पैक्ट पाउडर को सूखने दें। आपको नया कॉम्पैक्ट पाउडर मिल जाएगा।

लिक्विड सिंदूर
सूखे हुए लिक्विड सिंदूर को दोबारा यूज करने के लिए सूखे हुए सिंदूर में गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर सिंदूर की बोतल को शेक करें। आपका लिक्विड सिंदूर एकदम पहले की तरह हो जाएगा।

लिक्विड लिपस्टिक
लिक्विड लिपस्टिक एक बार सूख जाए तो उसका दोबारा इस्तेमाल करना काफी मुश्किल हो जाता है। सूखी हुई लिक्विड लिपस्टिक को महिलाएं खराब समझकर फेंक देती हैं। लेकिन आप अपनी सूखी हुई लिक्विड लिपस्टिक को दोबारा इस्तेमाल करने लायक बना सकते हैं। सूखी लिक्विड में नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलाएं। लिपस्टिक को शेक करें आपकी लिपस्टिक पहले की तरह तैयार।

आईशैडो
लंबे समय तक आईशैडो रखने से आईशैडो टूट जाते है। आईशैडो को भी कॉम्पैक्ट पाउडर की तरह दोबारा नया बनाया जा सकता है। टूटे हुए आईशैडो को जिब लॉक बैग में डालकर बारीक पाउडर बना लें। इसके बाद आईशैडो को सूखे कंटेनर में डालें। इसके बाद आईशैडो में पानी की कुछ बूंदे मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। 8 से 9 घंटे तक आईशैडो को सूखने दें। आपका आईशैडो एकदम नया बनकर तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
