Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
2022 Makeup Trends: इस साल ये मेकअप टिप्स कर रहे ट्रेंड, आप भी करें ट्राई

हर रोज सोशल मीडिया पर कोई ना कोई नया ब्यूटी ट्रेंड बनता रहता है। जिसका बड़ा कारण सोशल मीडिया पर इंफ्लूएंसर के द्वारा शेयर कर रहे ब्यूटी टिप्स है। जिसे उनके फॉलोवर्स ट्राई करते हैं, और अपने सोशल मीडिया पर साझा करते है। लेकिन ऑनलाइन हर ब्यूटी ट्रेंड्स को ट्राई करना मुमकिन नहीं हो सकता है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए इस साल के कुछ ब्यूटी ट्रेंड्स की लिस्ट लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में हम ब्यूटी, मेकअप, और स्किन केयर की देखभाल करने के तरीकों के ट्रेंड पर चर्चा करेंगे।
वॉश्ड डेनिम आइज
साल 2022 में बॉश्ड डेनिम आइज मेकअप विंटर सीजन में काफी ट्रेंड किया। जिसने कई एक्ट्रेस को भी प्रभावित किया। डेनिम आउटफिट्स के साथ वॉश्ड डेनिम आइज भी काफी ट्रेंड किया। खासकर रेड कार्पेट, रनवे, शूट से दौरान। इस मेकअप में आंखों के चारों ओर नीले रंग के आईशैडो से ब्लश किया जाता है। जिसमें क्रीज से थोड़ा आगे और निचली लैश लाइन के साथ मिक्स किया जाता है। ये आपके डेनिम लुक के साथ काफी शूट करता है।
वेनिला गर्ल एस्थेटिक
वेनिला गर्ल एस्थेटिक काफी हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। ये मेकअप वेनिला के मीठे, होममेड, और फ्रेगनेंस से इस्पायरड है। इस मेकअप में लाइक क्रीम जैसे रंगों का यूज किया जाता है। जिसमें गोल्ड शिमर्स, सॉफ्ट कारमेल आईशैडो शेड्स, ब्राउन आईलाइनर और वेनिला-फ्रेग्नेंस लिप बाम जैसी चीजें शामिल हैं।
सनबर्न ब्लश
सनबर्न बल्श सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। यह एक नई ब्लशिंग तकनीक है जिसमें सनबर्न लुक पाने के लिए गालों, नाक और माथे पर पीच या कोरल ब्लश को लगाया जाता है। कई एक्ट्रेस को इस ट्रेंड के साथ रॉक करते हुए देखा जा सकता है।
स्लगिंग
स्लगिंग एक कोरियन ब्यूटी ट्रेंड है। जिसने साल 2022 में सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई है। स्लगिंग ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए एक वरदान के बराबर है। यह ब्यूटी तकनीक आपको सॉफ्ट स्किन देने में मदद करता है। इस ब्यूटी केयर की शुरुआत दक्षिण कोरिया से हुई थी। जिसके बाद ये धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। जिसके बाद कई एक्ट्रेस ने भी इस ट्रेंड को सपोर्ट करते हुए इस ब्यूटी सीक्रेट को अपने डेली रूटिन में शामिल किया। इसे करना बहुत आसान है। इसे करने के लिए आपको स्किनकेयर रूटीन के बाद पूरे फेस पर वैसलीन या पेट्रोलियम जेली लगाना है। यहा आपके ड्राई स्किन पर नमी को लॉक करने के साथ आपके स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
कोक्वेट मेकअप ट्रेंड
कोक्वेट मेकअप का ट्रेंड हाइपर-फेमिनिटी के बारे में है, जिसमें पेस्टल, डेल रे आईलाइनर और सॉफ्ट पिंक ब्लश्ड चिक्स को अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करना है। ये मेकअप आपको यूनिक लुक देने में मदद करता है। इस मेकअप में आंखों, होठों और गालों के साथ बड़ी पलकों के लिए पिंक कलर का यूज करना शामिल है।



Click it and Unblock the Notifications
