Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Dusky Skin Makeup Myth: सांवली त्वचा के लिए ये मेकअप टिप्स हैं मिथक

हमारी सोसाइटी में प्राचीन समय से ही सुंदरता को लेकर कई तरह के मिथक प्रचलित हैं। सांवली लड़कियों को कई बार उनके फेश कलर को लेकर कम्पेयर किया जाता है। जिसके कारण उनका हौसला कम हो जाता है। अक्सर हम स्किन कलर को लेकर होते भेदभाव को अपने सामने देखते हैं। कोई बात ही बात में तो कोई मजाक में सामने वाले के स्किन कलर को लेकर कमेंट कर ही देता है। ऐसे ही सांवले रंग की लड़कियों के मेकअप को लेकर भी कई तरह की बाते सुनने में आती हैं। खासकर जब वो किसी पार्टी या प्रोग्राम में जा रही हों। लेकिन वो सारी बाते सिर्फ मूर्खतापूर्ण मिथ्य हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम सांवले रंग की लड़कियों के लिए मेकअप के जो मिथ्य हैं। उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे।

डस्की स्किन की लड़कियों के लिए नहीं है न्यूड मेकअप!
अक्सर हमने ऐसा सुना है कि सांवली लड़कियों पर न्यूड मेकअप अच्छा नहीं लगता है। मगर वास्तव में ऐसा नहीं है, डस्की स्किन की लड़कियों की स्किन न्यूड मेकअप के साथ ज्यादा कंपैटिबल होती है। न्यूड मेकअप उनके स्किन कलर पर ज्यादा अच्छे से कांट्रास्ट करता है। आप न्यूड कलर्स को लाइट ब्राउन अंडरटोन के साथ ट्राय कर सकती हैं। ये कलर आपके स्किन के नेचुरल साइन को बढ़ा देता है। आई मेकअप के लिए आप स्मोकी आई या ब्राउन अंडरटोन के साथ जा सकती हैं। इसके साथ न्यूड लिपस्टिक आपके मेकअप को कम्पलीट करेगी।

सांवली लड़कियों के लिए नहीं होते ब्राइट कलर!
सांवली लड़कियों को ब्राइट कलर के कपड़े या मेकअप से दूर रहना चाहिए। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। आप किस तरह से मेकअप और ड्रेस को कैरी कर रहे है सब इस पर निर्भर करता है। सांवली महिलाओं के पास मेकअप में कई कलर्स के साथ खेलने का फायदा होता है। रेड टोन के शेड्स, वॉर्म न्यूड्स, ब्राउन, ऑरेंज सभी कलर उन पर सूट करते हैं। ऐसे में आपके स्टेटमेंट लुक के लिए रेड लिपस्टिक सबसे अच्छा ऑप्शन है।

डस्की स्किन की महिलाएं आइलाइनर के रंगों से ना करें एक्सपेरिमेंट!
महिलाएं अक्सप तरह तरह के रंगो के आइलाइनर के साथ भी खेलना पसंद करती हैं। अपने मेकअप में वो अक्सर ब्लू, ग्रीन, व्हाइट कलर के आइलाइनर भी लगाते हुए देखा होगा। लेकिन जस्की महिलाओं के लिए ये मिथ्य भी बहुत प्रचलित है कि उन्हें अलग रंगों के आइलाइनर से दूर रहना चाहिए। अपने फेस लुक के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है, सांवली लड़कियों पर ब्लू और ब्हाइट कलर के आइलाइनर अच्छे लग सकते हैं। ये रंग आपके लुक को निखारने में मदद करते हैं।

सांवली स्किन की लड़कियां नहीं लगाती सनस्क्रीन!
डस्की स्किन वाली लड़कियों में जन्म से ही 6 से 8 के नैचुरल SPF के साथ होता है। लेकिन उनके पास सूरज की यूवी किरणों से बचने के लिए कोई यूवी अवरोधक नहीं होता हैं। जिसके कारण उनको भी एक्सपर्ट सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications











