Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
डार्क स्किन टोन पर बेहद अच्छे लगते हैं यह ब्लश, जानिए
जब मेकअप की बात होती है तो उसमें केवल आई मेकअप या लिप मेकअप करना ही पर्याप्त नहीं होता है। अमूमन महिलाएं अपने फेस को एक रिफ्रेशिंग लुक देने के लिए ब्लश का इस्तेमाल भी करती हैं। यह एक वर्सेटाइल ब्यूटी प्रोडक्ट है, जिसे चीकबोन्स के अलावा महिलाएं नोज व टेम्पल एरिया पर भी अप्लाई करती हैं। हालांकि, एक परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए यह जरूरी है कि आप सही ब्लश का चयन करें। अमूमन ब्लश को सलेक्ट करते समय आपको अपने स्किन टोन पर भी ध्यान देना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि डार्क स्किन टोन की महिलाओं पर किस तरह के ब्लश अधिक अच्छे लगेंगे-

इस्तेमाल करें क्रीम बेस्ड फॉर्मूला
डार्क स्किन टोन के लिए क्रीम बेस्ड ब्लश फॉर्मूला का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, यह ब्लश आपकी त्वचा में पूरी तरह ब्लेंड हो जाते हैं, जिससे ना केवल पिगमेंटेशन पर आप कण्ट्रोल कर पाती हैं, बल्कि आपकी स्किन भी नेचुरली बेहद ब्यूटीफुल नजर आती है। आप अपनी उंगलियों या ब्रश की मदद से भी इसे स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं। चूंकि क्रीम-बेस्ड ब्लश फॉर्मूला मॉइस्चराइजिंग होते हैं, इसलिए रूखी व डल स्किन के लिए इन्हें अच्छा माना जाता है। यह आपकी स्किन में एक शाइन भी एड करते हैं।

पाउडर ब्लश
वहीं अगर आपकी स्किन ऑयली है जो ऐसे में आपको पाउडर ब्लश का चयन करना चाहिए क्योंकि यह अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और आपकी स्किन की रंगत को निखारता है। साथ ही साथ इसे एक्ने प्रोन क्रीम व कॉम्बिनेशन स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। वहीं, अगर आप क्रीम-बेस्ड या पाउडर वाले फ़ॉर्मूला का चुनाव नहीं करना चाहती हैं, तो ऐसे में आपको लिक्विड ब्लश से शुरुआत करनी चाहिए। यह अपेक्षाकृत थोड़े लाइट होते हैं। साथ ही इनका कलर काफी रिच होता है और ड्यूई अंडरटोन पर बेहतरीन तरीके से काम करते हैं।

यूं चुनें सही शेड
सिर्फ ब्लश टाइप को सलेक्ट करने से आपको कभी एक परफेक्ट लुक नहीं मिल सकता। अपने लुक को निखारने के लिए आपको ब्लश का सही शेड सलेक्ट करना भी उतना ही आवश्यक है। अगर आपकी स्किन टोन डार्क है तो आपको पिंक ब्लश को अप्लाई करने से बचना चाहिए, क्योंकि डार्क स्किन टोन पर यह अच्छे नहीं लगते हैं। इसके अलावा आपको ब्राउन व सिल्वर शिमर वाले ब्लश को भी अवॉयड करना चाहिए। इसके बजाय आप गोल्डन शिमर वाला ब्लश खरीदें। वहीं कोरल व ऑरेंज के वार्म शेड भी आपको एक डिफाइन लुक देने में मदद करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
