Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
बोल्ड लुक पाने के लिए ट्राई करें अरेबिक मेकअप, पार्टी में हर किसी की नजर आप पर जाएगी टिक

अरेबिक मेकअप में कलर्स को बहुत ही सोच समझकर चुना जाता है। इस मेकअप में सबसे ज्यादा ध्यान आई मेकअप पर दिया जाता है। इस मेकअप में महिलाएं बोल्ड लुक कैरी करती हैं। ऐसे में जब भी किसी भी पार्टी में जाने की बात आती है तो महिलाएं अपने मेकअपर पर बहुत ज्यादा फोकस करती हैं। पार्टी के लिए मेकअप करते समय महिलाएं अधिकतर स्मोकी आई मेकअप लुक या बोल्ड लिप्स को चुनती हैं। ऐसे में आपके लिए अरेबिक मेकअप बोल्ड लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। अरेबिक मेकअप दिखने में काफी खूबसूरत लगता है और इस मेकअप को करके आप एक बोल्ड लुक कैरी कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि घर में आप अरेबिक मेकअप कैसे कर सकती हैं।
घर में अरेबिक मेकअप करने के टिप्स
1. मेकअप बेस
अरेबिक मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से क्लिन कर लें। इसके लिए आप फेस पर क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्लींजिंग मिल्क से फेस क्लिन करने पर आपका स्किन अंदर तक क्लिन करने में मदद मिलती है। इसके बाद आप अपने स्किन पोर्स को मिनिमाइज करने के लिए टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर आपके स्किन को अच्छी तरह साफ करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये मेकअप में मौजूद कैमिकल से आपके स्किन को बचाने का भी काम करता है। इसके बाद आप अपने अपने फेस टोन के मुताबिक अपने चेहरे पर फाउंडेशन अप्लाई करें। फाउंडेशन आपके फेस ऑयल को एब्जॉर्ब करने में मदद करेगा। इसके बाद अपने चिक्स को हाइलाइट करने के लिए उस पर पिंक या पीच कलर का ब्लशर लगाएं और हाइलाइटर का इस्तेमाल करें।
2. कलरफूल आई मेकअप
अरेबिक मेकअप में सबसे ज्यादा फोकस आई मेकअप पर किया जाता है। अरेबिक मेकअप में आई मेकअप काफी कलरफूल होता है। ऐसे में आप बोल्ड लुक पाने के लिए अपनी आंखों के साइड कॉर्नर पर सिल्वर, बीच में गोल्डन और राउटर कॉर्नर पर अपनी ड्रेस के मैचिंग का डार्क आई शैडो अप्लाई करें। इस प्रक्रिया के बाद अपने लुक को बोल्ड बनाने के लिए ब्लैक कलर से आंखों को कोटिंग करें, ताकि आपकी आंखें स्मोकी और बड़ी नजर आए। नॉर्मल मेकअप में हम आईब्रो और आई मेकअप के बीच थोड़ा गेप रखते हैं। लेकिन अरेबिक आई मेकअप में आपको आईब्रो के नीचे गोल्ड आई शैडो से हाइलाइट करें। अब आपने आई मेकअप को कंप्लीट करने के लिए लाइनर से ऊपर और नीचे दोनों ओर आई विंग निकालें। इसके बाद विंग्स के बीच के स्पेस को सिल्वर या व्हाइट ग्लिटर की मदद से फिल कर दें। आखिर में अपने आईलैशेस पर मस्कारा लगाकर अपने आई मेकअप को कम्पलीट करें।
3. बोल्ड लिप शैड
आपने अक्सर पार्लर में भी देखा होना मेकअप आर्टिस्ट लिप मेकअप से पहले आपका आई मेकअप करती हैं। क्योंकि लिप मेकअप से पहले हमेशा आई मेकअप करना चाहिए ताकि आई मेकअप के मुताबिक ही लिप शैड का यूज किया जा सकें। अरेबिक मेकअप में आपका लुक बोल्ड रहता है, इसलिए आप अपने लिप्स पर भी बोल्ड शैड का इस्तेमाल करें। इस दौरान ध्यान दें की आपका लिप शैड आपके आई मेकअप और आउटफिट के अनुकूल ही हो।



Click it and Unblock the Notifications
