Latest Updates
-
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव
Winter Lip Shades: विंटर सीजन में इन बोल्ड लिप शेड्स को करें ट्राई

भले ही आप कितना ही महंगा और अच्छा मेकअप कैरी कर लें, लेकिन बिना लिपस्टिक के आपका मेकअप हमेशा अधूरा ही लगता है। लिपस्टिक शेड्स आपके लुक को पूरी तरह बदलने में मदद करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने लिप्स के साथ अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करते रहे। खासकर विंटर सीजन में, जब आपके आउटफिट से लेकर मेकअप में काफी बदलाव देखने को मिलता है। इस सीजन में आप अपने लिप्स शेड के लिए डार्क कलर चुन सकते हैं। ऐसे कलर जो आपके पर्सनेलिटी को निखारने में मदद करेंगे। आजकल बोल्ड लिप शेड काफी ट्रेंड भी कर रहें है। हम आपके लिए इस विंटर सीजन के लिए कुछ बोल्ड और न्यूड लिप्स शेड्स लेकर आए हैं। जिसे कैरी करके आप खुद को एक एक्ट्रेक्टिव लुक दें सकती हैं।

चॉकलेटी लिप्स
चॉकलेट लड़कियों का फेवरेट होता है। ऐसे में जब लिप शेड की बात आती है तो भी लड़कियां चॉकलेट लिप शेड्स को ही अपनी पहली पसंद बनाती हैं। अगर आप चॉकलेट लिप शेड लगाने जा रही हैं, तो हाइड्रेटिंग फिनिश टेक्सचर का लिप शेड जरूर चुनें। चॉकलेट लिप शेड में आपको लाइट से लेकर डार्क कलर के शेड्स मिल जाएंगे। खुद को गर्लिश लुक देने के लिए आप ग्लॉसी लिपस्टिक शेड्स भी ट्राय कर सकती हैं।

ऑरेंज लिप्स
अपने मेकअप को अगर आप ओरों से अलग दिखाना चाहती हैं, तो ऑरेंज लिप्स शेड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये आपको हॉट लुक देने में मदद करता है। डार्क कलर में अगर आप रेड कलर लगाकर बोर हो गई हैं, तो इस तरह के लिप शेड चुन सकती हैं। ऑरेंज में भी कई तरह के शेड्स आते है। तो अपने लुक्स के मुताबिक आप अपनी पसंद का शेड चुन सकती हैं।

चेरी लिप शेड
इस विंटर सीजन अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप चेरी लिप शेड को अपने मेकअप किट में शामिल कर सकती हैं। इस तरह के लिप्स शेड्स आपके लुक को लाउड बनाने में मदद करते हैं। किसी भी वेडिंग फंशन के लिए आप चेरी लिप शेड जरूर चुनें। ब्राइड्स भी अपने लिप्स के लिए रेड की जगह चेरी लिप कलर को प्राथमिकता देने लगी हैं। ये शेड आपको औरों से डिफरेंट दिखने में मदद करता है।

प्लम लिप शेड
किसी भी तरह की पार्टी के लिए मेकअप में प्लम लिप कलर आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह शेड हर तरह के स्किन टोन के साथ एक यूनिक लुक देता है। प्लम लिप शेड में भी आपको कई तरह के शेड्स मिल जाते हैं। जिसका टेस्टर यूज करके आप अपने लिप्स के मुताबिक अपने शेड चुन सकती हैं। इस शेड के लिप कलर के साथ आप स्मोकी आइमेकअप कैरी करें। ये आपके लुक के लिए परफेक्ट है।

फ्यूशिया लिप शेड
फ्यूशिया लिप शेड आपके लिप्स को बोल्ड लुक देने में मदद करता है। जो हर पार्टी में किसी का भी ध्यान आपकी ओर आकर्षित करने में मदद करेगा। अगर आप बोल्ड लुक के साथ जाना चाहती हैं, या फिर आपके लुक्स के लिए एक यूनिक लिप शेड चुनना चाहती हैं, तो ये लिप शेड आपके लिए परफेक्ट है। खासकर विंटर सीजन में आपके डल लुक को ब्राइट बनाने में मदद करने के लिए। सिंपल आउटफिट्स के साथ ये शेड आपके लुक को स्टाइलिश बनाने का काम करेगा। आप इसे जरूर ट्राई करें।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications