Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
हुडेड आईज पर मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जान लें Do’s और Don’ts
खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं मेकअप करती हैं। खूबसूरत मेकअप में आई मेकअप का काफी अहम रोल रहता है। खूबसूरत आई मेकअप करना इतना आसान नहीं होता है क्योंकि हर किसी की आंखों का शेप अलग अलग होता है। आई मेकअप हमेशा आई शेप के अनुसार करना चाहिए। कई बार छोटी सी गलती आई मेकअप को खराब कर देती है जिससे सारा लुक खराब हो जाता है। आज हम इस आर्टिकल में आपको हुडेड आई मेकअप टिप्स के बारे में बताएंगे। हूडेड आई मेकअप के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Hooded Eyes हुडेड आईज कैसी होती है
हुडेड आईज में आईब्रो और पलकों के बीच क्रीज होता है जो कि आंखो खोलने पर दिखता नहीं है। हुडेड आईज में त्वचा की एक एक्सट्रा परत होती है जो कि क्रीज पर गिरती है जिससे आईलिड छोटी नजर आती है। आंख खोलने पर आई लिड नजर नहीं आती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की भी हुडेड आंखें हैं।

हुडेड आंखों पर मेकअप से पहले लगाएं प्राइमर
हुडेड आईज में स्किन फोल्ड होने की वजह से आई मेकअप खराब हो जाता है। इसलिए आई मेकअप से पहले आईलिड पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने से आई मेकअप खराब नहीं होता है।

लंबी आई लैशेज का इस्तेमाल ना करें
इन दिनों खूबसूरत आई मेकअप के लिए महिलाएं नकली आई लैशेज का इस्तेमाल करती हैं। मार्केट में लंबी और घनी आई लैशेज मिलती है। हुडेड आई शेप की महिलाओं को लंबी आईलैशेज नहीं लगाना चाहिए। हुडेड आईज में छोटी और घनी लैशेज लगाएं।

मेकअप के दौरान इस बात का ध्यान रखें
हुडेड आई मकेअप के दौरान आउटर कॉर्नर में डार्क कलर का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं आई लिड पर लाइट कलर का इस्तेमाल करें। आई लिड पर डार्क आईशैडो आपके मेकअप लुक को खराब कर सकता है। आईशैडो लगाने के बाद आंखों पर पतला लाइनर लगाएं। मोटा लाइनर लगाने से आपका आई मेकअप नजर नहीं आएगा।

हुडेड आई को बड़ा दिखाने के लिए लोअर लिड पर करें मेकअप
आई मेकअप के दौरान अपर लिड में आईशैडो और लाइनर लगाया जाता है। हुडेड आईज की महिलाओं को अपर लिड के साथ साथ लोअर लिड पर भी मेकअप करना चाहिए। लोअप लिड पर मेकअप करने से आपकी आंखें खूबसूरत और बड़ी नजर आएंगी। लोअर लिड पर आप ब्राउन पेंसिल की मदद से स्मज लुक कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
